Sunny Deol New Record: सनी देओल की ‘Border 2’ ने 22 दिनों में 350 CR से ज्यादा के नेट कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म स्थिर रही, जिसके चलते सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे।
Border 2 ने 22 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 351.14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 413.4 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 22वें दिन इस फिल्म ने 80 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक की कमाई की। 2026 की शुरुआत में रिलीज हुई इस वॉर-एक्शन फिल्म ने बड़े बजट के बावजूद खुद को सफल साबित किया और इंडस्ट्री को साल की मजबूत ओपनिंग दी।
25
Border 2 Week-Wise Collection
फिल्म ने पहले हफ्ते में 244.97 करोड़ की शानदार कमाई की। दूसरे हफ्ते में 78.92 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 26.45 करोड़ जोड़े। तीसरे वीकेंड पर 17.58 करोड़ की ग्रोथ देखने को मिली, जबकि दिन 18 से 21 तक वीकडे में 2–3 करोड़ की स्थिर कमाई रही। कुल मिलाकर तीन हफ्तों का नेट कलेक्शन 350.34 करोड़ हो गया था। चौथे हफ्ते की शुरुआत में भी फिल्म की पकड़ मजबूत है।
35
Sunny Deol 350 Crore Club Record
'बॉर्डर 2' सनी देओल की दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसने 350 करोड़ क्लब में एंट्री ली। इससे पहले Gadar 2 ने यह रिकॉर्ड बनाया था, जिसने लाइफटाइम 525.45 करोड़ रुपए कमाए थे। बॉलीवुड में सिर्फ Shah Rukh Khan और सनी देओल ही ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने 2-2 फिल्मों के साथ 350 करोड़ या उससे ज्यादा का आंकड़ा पार किया है। शाहरुख की दो फिल्मों 'पठान' और 'जवान' ने 350 करोड़ क्लब में जगह बनाई। इन फिल्मों की कमाई क्रमशः 543.05 करोड़ रुपए और 643.87 करोड़ रुपए रही थी।
45
Border 2 Budget और बॉक्स ऑफिस पर प्रॉफिट
'बॉर्डर 2' का अनुमानित बजट 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 351.14 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ फिल्म ने लगभग 76.14 करोड़ रुपये का मुनाफा दिया है। यानी फिल्म का लागत के मुकाबले रिटर्न तकरीबन 27.68% है। इस आधार पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। हालांकि, यह हिट या सुपरहिट होने से बेहद पीछे रह गई है।
55
400 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाएगी 'बॉर्डर 2'
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' की कमाई की रफ़्तार अब धीमी पड़ चुकी है। दूसरी ओर पहले रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' और अब शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' इसके कॉम्पिटिशन में खड़ी हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म को 400 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचना तो दूर 375 करोड़ की कमाई करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।