Published : Feb 05, 2026, 04:21 PM ISTUpdated : Feb 06, 2026, 01:37 PM IST
Border 2 box office collection day 14 : सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का दूसरे हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपए तक कमा पाना मुश्किल हो रहा है। थिएटर्स में जो क्राउड शुरुआत में देखने को मिला था, वह गायब हो चुका है। पढ़ें 'बॉर्डर 2' का ताजा हाल.…
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श की X पोस्ट के मुताबिक़, ‘बॉर्डर 2’ ने 14वें दिन यानी रिलीज के बाद दूसरे गुरुवार को 3.91 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की रिलीज से अब तक हुई कमाई के आंकड़े देखें तो 14वें दिन इस फिल्म की हालत सबसे खराब रही।13वें दिन यानी बुधवार की कमाई के मुकाबले 14वें दिन इसके कलेक्शन में 19.87 फीसदी की गिरावट आई। बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 4.88 करोड़ रुपए हुआ था।
25
दूसरे हफ्ते में 'बॉर्डर 2' ने कितनी कमाई की?
अगर दूसरे हफ्ते की कमाई की बात करें तो बॉर्डर 2' का कलेक्शन तकरीबन 78.92 करोड़ रुपए हुआ है। फिल्म की दूसरे शुक्रवार से गुरुवार तक की कमाई इस प्रकार रही :-
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज से लेकर अब तक कुल तकरीबन 323.89 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने इसमें से 244.97 करोड़ रुपए का कलेक्शन ओपनिंग वीक में ही कर लिया था।
45
'बॉर्डर 2' ने सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' को पछाड़ा
भारत में हुई कमाई के मामले में सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने सलमान खान स्टारर 'बजरंगी भाईजान' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 17 जुलाई 2015 को रिलीज हुई 'बजरंगी भाईजान' ने लाइफटाइम 320.34 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' की कमाई 437 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुकी है। यहां इसने 400 करोड़ क्लब में शामिल रणवीर सिंह स्टारर 'सिम्बा', आमिर खान स्टारर '3 इडियट्स', रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र पार्ट : शिवा', कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 2' और शाहरुख़ खान स्टारर 'चेन्नई एक्सप्रेस' को पीछे छोड़ दिया है। इन फिल्मों की कमाई इस प्रकार रही थी:-
सिम्बा : 400.19 करोड़ रुपए
3 इडियट्स : 400.61 करोड़ रुपए
ब्रह्मास्त्र पार्ट : शिवा : 418.8 करोड़ रुपए
भूल भुलैया 2 : 423.85 करोड़ रुपए
चेन्नई एक्सप्रेस : 424.54 करोड़ रुपए
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।