MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक

'बॉर्डर 2' की वजह से सुर्खियां बटोर रहे सनी देओल की अगली फिल्म 'इक्का' का टीजर आ गया है। यह दूसरा मौका होगा, जब वे वकील के रोल में दिखेंगे। 33 साल पहले वे पहली बार एडवोकेट बने थे और उस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 04 2026, 07:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
फिल्म में इंटरवल के बाद होती है सनी देओल की एंट्री
Image Credit : Youtube Screenshot

फिल्म में इंटरवल के बाद होती है सनी देओल की एंट्री

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह 150 मिनट की लीगल ड्रामा फिल्म है। खास बात यह है कि इस फिल्म के लीड हीरो सनी देओल नहीं हैं। उनकी एंट्री तो इंटरवल के बाद होती है। लेकिन उन्होंने ऐसा काम किया कि वे लीड हीरो पर भारी पड़ गए।

25
सनी देओल की वकील के रोल वाली ये फिल्म कौन-सी?
Image Credit : Youtube Screenshot

सनी देओल की वकील के रोल वाली ये फिल्म कौन-सी?

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल है 'दामिनी'। राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और मीनाक्षी शेषाद्री और ऋषि कपूर लीड रोल में थे। सनी देओल ने फिल्म में एडवोकेट गोविंद श्रीवास्तव का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

यह भी पढ़ें : Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार

35
ब्लॉकबस्टर रही थी सनी देओल की फिल्म 'दामिनी'
Image Credit : Youtube Screenshot

ब्लॉकबस्टर रही थी सनी देओल की फिल्म 'दामिनी'

'दामिनी' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। बताया जाता है कि इस फिल्म का निर्माण लगभग 2 करोड़ रुपए में हुआ था। जबकि दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई बजट से लगभग 5.5 गुना यानी 11 करोड़ रुपए हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्री और ऋषि कपूर के अलावा अमरीश पुरी, परेश रावल और टीनू आनंद जैसे कलाकार भी नज़र आए थे। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

45
'दामिनी' में सनी देओल के डायलॉग्स हुए थे ख़ूब पॉपुलर
Image Credit : Youtube Screenshot

'दामिनी' में सनी देओल के डायलॉग्स हुए थे ख़ूब पॉपुलर

'दामिनी' से सनी देओल के डायलॉग्स काफी पॉपुलर हुए थे। कुछ डायलॉग्स इस प्रकार हैं :-

  • तारीख पर तारीख... तारीख पर तारीख...तारीख पर तारीख...तारीख पर तारीख मिलती रही है...लेकिन इंसाफ नहीं मिला माय लॉर्ड, इंसाफ नहीं मिला...मिली है तो सिर्फ ये तारीख।
  • जब ये ढाई किलो का हाथ किसी पे पड़ता है ना...तो आदमी उठता नहीं...उठ जाता है।
  • ऐसे खिलौने बाजार में बहुत बिकते हैं....मगर इससे खेलने के लिए जो जोगर चाहिए ना....वो दुनिया के किसी बाज़ार में नहीं बिकता...मर्द उसे लेकर पैदा होता है।
  • मैदान में खुले शेर का सामना करोगे...तो तुम्हारे मर्द होने की ग़लतफ़हमी दूर हो जाएगी।
  • चिल्लाओ मत...नहीं तो ये केस यहीं रफा-दफा कर दूंगा...ना तारीख, ना सुनवाई, सीधा इंसाफ, वो भी ताबड़तोड़।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!

55
सनी देओल की दामिनी के बने 4 रीमेक
Image Credit : Youtube Screenshot

सनी देओल की दामिनी के बने 4 रीमेक

'दामिनी' के 4 रीमेक बन चुके हैं। 1993 में तेलुगु में यह फिल्म 'उर्मिला' नाम से बनी, जिसमें सुमन, सौंदर्या, मालाश्री और मुरली मोहन की अहम् भूमिका थी। 1994 में 'प्रियंका' नाम से इसका रीमेक बना, जिसमें प्रभु, जयम और रवि जैसे कलाकार दिखे थे। बांग्लादेश में यह 'शूटर बिजॉय' नाम से बनी और ओड़िया में इसे 'नारी नहीं तू नारायणी' नाम से बनाया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के राइट्स शाहरुख़ खान की कंपनी 'रेड चिलीज' के पास थे, जो सनी देओल को ट्रांफर कर दिए गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सनी अपने बेटे करण देओल के साथ इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
सनी देओल
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
KSBKBT2: तुलसी-मिहिर में बड़ा कौन, जानें शो के इन 6 स्टार्स की Real Age
Recommended image2
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image3
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image4
Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Recommended image5
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved