- Home
- Entertainment
- Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार
Sunny Deol Upcoming Film: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसकी सफलता के बीच उनकी अगली फिल्म ‘इक्का’ का टीजर सामने आ गया है, जो काफी दमदार है।फिल्म जल्दी ही रिलीज होगी। लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है.…

सनी देओल की फिल्म 'इक्का' का टीजर रिलीज
नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म ‘इक्का’ का टीज़र रिलीज हो गया है। आते ही इसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। खास तौर पर सनी देओल के फैन्स इस टीजर को देखकर बेहद एक्साइटेड हैं। सनी ने इस 1.02 मिनट के इस टीजर में सिर्फ एक डायलॉग 'शट अप' बोला है। लेकिन उनका अवतार देखने ही लायक है।
अक्षय खन्ना भी अपकमिंग फिल्म 'इक्का' की जान
टीजर में अक्षय खन्ना की झलक भी देखने को मिली है। उनका अंदाज़ भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। सनी देओल के साथ उनका तीखा आमना-सामना दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। अक्षय का भी एक डायलॉग है। उन्होंने सिर्फ 'टिक टिक बूम' बोला है। टीज़र से साफ संकेत मिलता है कि यह एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें कानून, रिश्ते और नैतिक दुविधाओं की टक्कर देखने को मिलेगी।
क़ानून और खून के रिश्ते के बीच टकराव की कहानी है 'इक्का'
सनी देओल की अगली फिल्म 'इक्का' क़ानून और खून के रिश्ते के बीच टकराव की कहानी होगी। OTT प्लेटफॉर्म ने यह ट्रेलर रिलीज करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, "कानून या खून का रिश्ता, किसके हाथ में है इस खेल का इक्का? देखिए ‘इक्का’, जल्द आ रही है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।" यानी फिल्म थिएटर्स में नहीं, बल्कि सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
'इक्का' में क्या है सनी देओल का किरदार?
'इक्का' के टीजर में सनी देओल एक जोशीले वकील के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं अक्षय खन्ना को उनके सामने अदालत में कटघरे में खड़ा देखा जा सकता है। एक खास सीन में देओल, खन्ना से तीखी बहस करते नजर आते हैं, जिसने फैंस को उनकी पिछली फिल्मों की याद दिला दी है। दर्शकों ने सनी देओल और अक्षय खन्ना की लगभग तीन दशक बाद (1997 की 'बॉर्डर' के बाद) साथ वापसी पर भी उत्साह जताया है।
'इक्का' के टीजर में तीन एक्ट्रेस भी दिखीं
'इक्का' में सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख की झलक भी देखने को मिल रही है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा निर्देशित इस फिल्म में आकांक्षा रंजन कपूर भी अहम् किरदार में नज़र आएंगी। हालांकि, टीजर में उन्हें जगह नहीं मिली है। फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।