Border 2 के आगे 'पुष्पा 2' भी फेल, बनी पहले सोमवार की सबसे कमाऊ फिल्म, 'धुरंधर' टॉप 20 में भी नहीं

Published : Jan 27, 2026, 08:55 AM IST

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने पहले सोमवार की कमाई के मामले में सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। यह रिलीज के बाद पहले सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 'पुष्पा 2' जैसी फिल्मों को इसने बेहद बड़े मार्जिन से पछाड़ दिया है। 

PREV
16
5. एनिमल (ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर)
  • रिलीज डेट : 1 दिसंबर 2023
  • पहले सोमवार की कमाई : 40.06 करोड़ रुपए

रणबीर कपूर स्टारर इस एक्शन ड्रामा का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल का भी अहम् रोल है। इस फिल्म ने नेट 502.98 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 915 करोड़ रुपए रहा था।

26
4. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर)
  • रिलीज डेट : 28 अप्रैल 2017
  • पहले सोमवार की कमाई : 40.25 करोड़ रुपए (सिर्फ हिंदी वर्जन)

एस.एस. राजामौली ने इस तेलुगु एपिक एक्शन का डायरेक्शन किया है। प्रभास के लीड रोल वाली इस फिल्म में राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने भारत में 510.99 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि सभी भाषाओं को मिलाने के बाद इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1788.06 करोड़ रुपए रहा था।

यह भी पढ़ें : Border 2 Day 4 Collection: सनी देओल की फिल्म 200 करोड़ पार, चौथे दिन की सबसे ज्यादा कमाई

36
3.पुष्पा 2 : द रूल (ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर)
  • रिलीज डेट : 5 दिसंबर 2024
  • पहले सोमवार की कमाई : 46.4 करोड़ रुपए (सिर्फ हिंदी वर्जन)

यह तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं और उनके साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल, राव रमेश और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी नज़र आए हैं। फिल्म के हिंदी वर्जन ने भारत में नेट 812.14 करोड़ रुपए और सभी भाषाओं को मिलाकर वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1742 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

46
2.टाइगर 3 (हिट)
  • रिलीज डेट : 12 नवम्बर 2023
  • पहले सोमवार की कमाई : 58 करोड़ रुपए

सलमान खान स्टारर इस हिंदी स्पाय एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की भी अहम् भूमिका है। इस फिल्म ने भारत में नेट 276.82 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 464 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें : Border 2 के बाद आ रहे सनी देओल के ये 6 मूवी सीक्वल्स, दो का आ रहा तीसरा पार्ट

56
1. बॉर्डर 2
  • रिलीज डेट : 23 नवम्बर 2026
  • पहले सोमवार की कमाई : 59 करोड़ रुपए

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं। उनके साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार भी दिख रहे हैं। फिल्म 4 दिन में भारत में नेट 180 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस लगभग 250 करोड़ रुपए कमा चुकी है। 

66
'धुरंधर' टॉप 20 से भी बाहर

'बॉर्डर 2' से पहले सबसे ज्यादा चर्चा में रही फिल्म 'धुरंधर' इस लिस्ट में टॉप 20 से भी बाहर 21वें नंबर पर नज़र आती है, जिसने पहले सोमवार को 23.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। टॉप 20 की लिस्ट में छठे से लेकर बीसवें स्थान तक ये फ़िल्में.…

6. ग़दर 2 : 38.7 करोड़ रुपए

7.स्त्री 2 : 38.1 करोड़ रुपए

8. टाइगर जिंदा है : 36.54 करोड़ रुपए

9.हाउसफुल 4 : 34.56 करोड़ रुपए

10. कृष 3 : 33.41 करोड़ रुपए

11. जवान : 30.5 करोड़ रुपए

12. सिकंदर : 29 करोड़ रुपए

13. बजरंगी भाईजान : 27.05 करोड़ रुपए

14. केजीएफ चैप्टर 2 (हिंदी वर्जन) : 25.57 करोड़ रुपए

15. पठान : 25.5 करोड़ रुपए

16. संजू : 25.35 करोड़ रुपए

17. दंगल : 25.14 करोड़ रुपए

18. डंकी : 24.32 करोड़ रुपए

19. छावा : 24 करोड़ रुपए

20. सैयारा : 24 करोड़ रुपए

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories