Border 2 के Trailer में दिखे ज़बरदस्त ये 5 सीन, हर भारतीय के सीने में भर देंगे जोश और जुनून

Published : Jan 15, 2026, 09:27 PM IST

Border 2 Trailer: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का धांसू ट्रेलर 15 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है। अब सोशल मीडिया पर इसके डायलॉग और सीन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है। यहां हम इसके चुनिंदा सीन और डायलॉग के बारे में आपको बता रहे हैं।  

PREV
16

पहला सीन- जिसमें पाकिस्तानी तोप को टारगेट पर सेट किया जाता है। सामने दोनों हाथ बंधे हुए सनी देओल का चेहरा दिखाई देता है। इसके बाद तोप का गोला फूटने की आवाज का स्वर आता है। और चारों तरफ धुआं ही धुआं बिखर जाता है।

26

दूसरा सीन- बैकग्राउंड में सनी देओल का स्वर उभरता है। फौजी के लिए बॉर्डर नक्शे पर खींची हुई एक लकीर नहीं, बल्कि एक वादा है अपने देश से.. जहां वो खड़ा है, वहां से आगे कोई नहीं जाएगा...ना दुश्मन...ना उसकी गोली ना उसका इरादा...

इस डायलॉग में जैसे जैसे संवाद आता है...उससे रिलेट करते दृश्य भी उभरते हैं। इसमें हवा में उड़ता फाइटर जेट जिसमें आग लगी हुई दिखाई देता है...वहीं सनी देओल का स्वर भी किसी धधकते शोले की तरह कान में सुनाई देता है।

36

तीसरा सीन- जब भारतीय सेना आगे बढ़ती है: ट्रेलर में भारतीय सैनिकों की एक कंपनी को रेगिस्तानी इलाके में दुश्मन देश की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया है, इसमें जो दृश्य है वह रोंगटे खड़े कर देता है।

सनी देओल की दमदार वापसी: मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में सनी देओल की स्क्रीन पर वापसी और उनका एक्शन अवतार प्रशंसकों को भावुक कर गया।

46

चौथा सीन- बॉर्डर 2' का ट्रेलर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। सनी देओल फौजी के किरदार में आग उगलते दिख रहे हैं। वहीं वरुण धवन और अहान शेट्टी भी आर्मी मैन के किरदार में असरदार साबित हुए हैं। वरुण धवन का डायलॉग “हम पूजा राम की करते हैं, लेकिन तेवर परशुराम का रखते हैं”। बेहद शानदार है। इसमें वे मूंछ के साथ नजर आए है।

56

पांचवा सीन- बॉर्डर 2 में नौसेना के ऑपरेशन को भी दिखाया गया है। समंदर में युद्धपोत में सैनिकों द्वारा दागे जा रहे गोले और दुश्मन को नेस्तनाबूत करने वाले सीन दिखाई दे रहे हैं, जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देते हैं।

66

बॉर्डर 2 का ट्रेलर दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। करीब 3 मिनट 35 सेकंड का यह ट्रेलर दमदार डायलॉग्स, हाई वोल्टेज एक्शन और इमोशनल सीन्स से भरपूर है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories