
अगस्त का यह हफ्ता एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी धमाकेदार होने वाला है। सिनेमाघरों से लेकर OTT और टीवी तक, दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक नए प्रोजेक्ट दस्तक देने वाले हैं। इस हफ्ते कुछ बड़े सितारों की फिल्में थिएटर में रिलीज होंगी, तो कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्में सीधे OTT पर आएंगी। वहीं टीवी और रियलिटी शो के फैंस के लिए भी खास सरप्राइज है। लेकिन आखिर इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और शोज आपकी वॉचलिस्ट में शामिल होने वाले हैं और किस प्लेटफॉर्म पर क्या नया देखने को मिलेगा? आइए जानते हैं पूरी लिस्ट...
इमरान हाशमी की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘Awarapan’ का अगला चैप्टर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर रहा है। फिल्म की कहानी शिवम नाम के एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हांगकांग में एक ताकतवर बॉस के लिए काम करता है और अपने अतीत के बोझ से जूझ रहा है। शिवम को रीमा नाम की एक युवती पर नजर रखने की जिम्मेदारी मिलती है। हालांकि, जब उसे रीमा की मुश्किलों और उसके अतीत के बारे में पता चलता है तो वह अपने बॉस के आदेशों के खिलाफ जाने का फैसला करता है। इसके बाद कहानी प्यार, एक्शन और बलिदान के बीच आगे बढ़ती है।
और पढ़ें - Govinda और David Dhawan की 17 फिल्मों के बाद क्यों टूटी जोड़ी? सालों बाद खुला राज
1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी ‘Batwara 1947’ इस हफ्ते की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। कहानी विभाजन के दौरान विस्थापन, पहचान और अपना घर खोने की पीड़ा से जूझते लोगों की कहानी बताती है। बदलते हालात और बढ़ते तनाव के बीच किरदारों को अपने परिवार, विश्वास और इंसानियत के बीच मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस का समर्थन प्राप्त है।
अगर आपको रोमांस, दोस्ती और रिश्तों की उलझी हुई कहानियां पसंद हैं तो ‘Cocktail 2’ आपके लिए खास हो सकती है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी नजर आएगी। कहानी प्यार और दोस्ती के बीच बदलते रिश्तों पर आधारित है। पुराने रिश्तों में नए एहसास दस्तक देते हैं और इसके साथ ही किरदारों की जिंदगी में भावनाओं का एक नया दौर शुरू होता है। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोमांस के साथ कॉमेडी का भी तड़का लगाएगी।
इस हफ्ते OTT पर रिलीज होने वाली ‘Aakhri Sawaal’ एक ऐसे स्कॉलर की कहानी है, जो अपने ही मेंटर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा देता है। फिल्म में विक्की हेगड़े नाम का स्कॉलर अपनी PhD थीसिस रिजेक्ट होने के बाद अपने प्रसिद्ध मेंटर प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी पर संस्थागत पक्षपात का आरोप लगाता है। शुरुआत में यह मामला सिर्फ अकादमिक विवाद नजर आता है, लेकिन धीरे-धीरे यह मुद्दा मीडिया और टेलीविजन तक पहुंच जाता है। इसके बाद कहानी सिर्फ एक थीसिस के रिजेक्शन की नहीं रहती, बल्कि सत्ता, संस्थागत व्यवस्था और सच की तलाश के बीच एक बड़े संघर्ष में बदल जाती है।
और पढ़ें - अमीषा पटेल भी सनी देओल संग बंटवारा 1947 में आएंगी नजर? सकीना ने बताई सच्चाई
टीवी का सबसे लोकप्रिय क्विज शो ‘Kaun Banega Crorepati’ अपने 18वें सीजन के साथ वापसी कर चुका है। एक बार फिर अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछते नजर आएंगे। शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Sony Entertainment Television पर होगा। इसके साथ ही दर्शक इसके एपिसोड SonyLIV पर भी देख सकेंगे। हर सीजन की तरह इस बार भी अलग-अलग बैकग्राउंड से आने वाले कंटेस्टेंट्स अपनी जानकारी के दम पर करोड़पति बनने की कोशिश करेंगे।
रियलिटी शो के शौकीनों के लिए ‘The Traitors Season 2’ इस हफ्ते का बड़ा डिजिटल आकर्षण है। शो में करण जौहर बतौर होस्ट वापसी कर रहे हैं और इस बार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी काफी लंबी और चर्चित है। इस सीजन में आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ Kullu, अभिषेक मल्हान, अनश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पारुल गुलाटी, रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, तान्या पुरी समेत कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं। शो की टैगलाइन “Rise and shine… it's dhoka time, again” ही बता देती है कि इस बार भी भरोसे से ज्यादा धोखे का खेल देखने को मिलेगा। कंटेस्टेंट्स में कुछ Traitors होंगे, जो अपनी पहचान छिपाकर बाकी खिलाड़ियों को गेम से बाहर करने की कोशिश करेंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।