BP Singh Death: कौन थे 'सीआईडी' और 'आहट' फेम प्रोड्यूसर बीपी सिंह, हार्ट अटैक से हुआ निधन

Published : Oct 27, 2026, 05:57 PM IST
Image Caption Veteran producer-director BP Singh

सार

CID producer BP Singh Death: टीवी के मशहूर शो 'सीआईडी' और 'आहट' बनाने वाले दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बीपी सिंह का मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को होगा।

मुंबई (महाराष्ट्र): टीवी की दुनिया के मशहूर शो 'सीआईडी' (CID) और 'आहट' (Aahat) बनाने वाले दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बीपी सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की है।
अशोक पंडित की पोस्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह बीपी सिंह को एक मेजर हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

क्राइम शो CID ने जीता देश का दिल

बीपी सिंह को अपना "करीबी दोस्त" और एक "बेहतरीन इंसान" बताते हुए अशोक पंडित ने लिखा, "आज सुबह-सुबह एक शानदार प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बीपी सिंह जी के हार्ट अटैक से निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वो एक ऐसे कमाल के फिल्ममेकर थे, जिन्होंने अपने क्राइम शो सीआईडी और आहट से पूरे देश का दिल जीत लिया था। उनका काम आने वाली कई पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि जब वो IFTDA के अध्यक्ष थे, तब मुझे उनके साथ करीब से काम करने का मौका मिला। वो एक शानदार इंसान और मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। एंटरटेनमेंट की दुनिया में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।"

इस दिग्गज ने लि्खा-“रेस्ट इन पीस सर।

पंडिंत ने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, “उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उनका अंतिम संस्कार कल 28 अक्टूबर को किया जाएगा। बाकी जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी।” जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। एक्टर अनूप सोनी ने कमेंट करते हुए लिखा, “रेस्ट इन पीस सर।” अशोक पंडित ने बताया कि बीपी सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार, 28 अक्टूबर को किया जाएगा।

कौन थे बीपी सिंह?

बीपी सिंह का पूरा नाम बृजेंद्र पाल सिंह था। उनका जन्म देहरादून में हुआ था। उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से सिनेमैटोग्राफी की पढ़ाई की थी। उन्होंने साल 1973 में दूरदर्शन के साथ न्यूज कैमरामैन के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। करीब 10 साल तक कैमरे के पीछे काम करने के बाद वह निर्देशन और प्रोडक्शन की दुनिया में आए।

FTII के चेयरमैन भी रहे

  • बीपी सिंह ने टीवी इंडस्ट्री में योगदान के अलावा फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाली। उन्होंने क्राइम और सस्पेंस शोज को भारतीय टेलीविजन पर एक अलग पहचान दिलाई।
  • बीपी सिंह ने साल 1995 में हॉरर शो 'आहट' के जरिए दर्शकों को डर और सस्पेंस की दुनिया से रूबरू कराया। इसके बाद साल 1998 में शुरू हुए क्राइम शो 'CID' ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

28 अक्टूबर को इमरान खान नहीं छोड़ेंगे देश, भारत छोड़ने के नोटिस मामले में अब इस दिन सुनवाई
जेलर 2’-‘दृश्यम 3’ के शोर में गुपचुप आई लो बजट फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कर डाला 100 करोड़ का खेल!