28 अक्टूबर को इमरान खान नहीं छोड़ेंगे देश, भारत छोड़ने के नोटिस मामले में अब इस दिन सुनवाई

Published : Oct 27, 2026, 05:54 PM IST
imran khan

सार

इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस मामले में फिलहाल राहत मिली है। केंद्र ने 2 नवंबर तक सख्त कार्रवाई नहीं करने का भरोसा दिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट अब इसी दिन उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा।

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस के मामले में फिलहाल राहत मिली है। बॉम्बे हाई कोर्ट में मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने भरोसा दिया कि 2 नवंबर तक एक्टर के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई 2 नवंबर तक के लिए टाल दी। इमरान खान को फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की ओर से 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिला था। उन्होंने इस नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

क्या है इमरान खान को भारत छोड़ने का पूरा मामला?

इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है। उन्हें 14 अक्टूबर को जारी नोटिस में 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया था। यह कार्रवाई मुंबई में 10 अक्टूबर को हुए एक विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले के बाद की गई। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान को प्रदर्शन स्थल के पास पुलिस ने हिरासत में लिया था।

हालांकि, अभिनेता की ओर से कहा गया है कि वह न तो प्रदर्शन के आयोजक थे और न ही उसमें शामिल हुए थे। उनके पक्ष के मुताबिक, वह वहां यह देखने गए थे कि क्या हो रहा है, लेकिन मौके पर मीडिया और पुलिस के बीच उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

इमरान खान ने हाई कोर्ट में क्या दलील दी?

इमरान खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर भारत छोड़ने के नोटिस को रद्द करने की मांग की है। उनकी याचिका में कहा गया है कि नोटिस जारी करने से पहले उन्हें अपना पक्ष रखने का उचित मौका नहीं दिया गया। एक्टर की ओर से यह भी दलील दी गई कि नोटिस में उन कानूनी प्रावधानों को साफ नहीं किया गया, जिनके उल्लंघन का आरोप उन पर लगाया गया है। उनकी टीम ने कार्रवाई को मनमाना बताते हुए कहा कि इमरान बचपन से भारत में रह रहे हैं और उनका यहां परिवार और प्राइवेट लाइफ है। इमरान के पास OCI कार्ड है और उनकी टीम के मुताबिक, वह करीब दो साल की उम्र से भारत में रह रहे हैं।

OCI कार्ड रद्द होने का भी मिला नोटिस

भारत छोड़ने के नोटिस के अलावा इमरान खान को FRRO की ओर से एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। इसमें उनसे पूछा गया है कि 10 अक्टूबर की घटना में उनकी मौजूदगी के आधार पर उनका OCI पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई क्यों न की जाए।

और पढ़ें: इमरान खान के पास भारत में रहने के कितने रास्ते, अब क्या करेंगे आमिर खान के भांजे

कौन हैं इमरान खान?

इमरान खान बॉलीवुड अभिनेता हैं और आमिर खान के भांजे हैं। उन्होंने 2008 में फिल्म ‘जाने तू... या जाने ना’ से बतौर लीड अभिनेता पहचान बनाई थी। इसके बाद वह ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘डेली बेली’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ और ‘एक मैं और एक तू’ जैसी फिल्मों में नजर आए। इमरान लंबे समय से फिल्मों में कम एक्टिव हैं।

और पढ़ें: 'मैं कभी तलाक नहीं देती', इमरान खान की एक्स-वाइफ अवंतिका मलिक ने क्यों कही ये बात?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

BP Singh Death: कौन थे 'सीआईडी' और 'आहट' फेम प्रोड्यूसर बीपी सिंह, हार्ट अटैक से हुआ निधन
जेलर 2’-‘दृश्यम 3’ के शोर में गुपचुप आई लो बजट फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कर डाला 100 करोड़ का खेल!