‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की दुनिया में मर्डर मिस्ट्री, इस दिन OTT पर आएगी शनाया कपूर की ये धाकड़ सीरीज

Published : Oct 27, 2026, 04:00 PM IST
student of the year after dark

सार

शनाया कपूर की वेब सीरीज ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क (Student of the Year: After Dark) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जुड़वां बहन की मौत, स्कूल के रहस्य और खतरनाक प्रतियोगिता वाली यह थ्रिलर सीरीज 13 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी।

करण जौहर की मशहूर फ्रेंचाइजी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ इस बार नए अंदाज में लौट रही है। पहले जहां इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों में कॉलेज रोमांस, दोस्ती और मुकाबले देखने को मिलते थे, वहीं नई वेब सीरीज ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ में मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस का तड़का है। करीब 1 मिनट 50 सेकेंड का ट्रेलर एक ऐसी कहानी की झलक देता है, जिसमें एक लड़की अपनी जुड़वां बहन की मौत का सच जानने के लिए खतरनाक रास्ते पर निकल पड़ती है।

क्या है ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ की कहानी?

ट्रेलर की शुरुआत आयशा मलिक की लाश मिलने से होती है। आयशा सेंट टेरेसा हेरिटेज स्कूल की छात्रा थी। उसकी मौत के बाद उसकी जुड़वां बहन अदिति सच का पता लगाने का फैसला करती है। इसके लिए वह उसी स्कूल में पहुंचती है, जहां आयशा पढ़ती थी। स्कूल पहुंचने के बाद अदिति को कई ऐसे लोगों का सामना करना पड़ता है, जिनका आयशा से करीबी रिश्ता था। इनमें उसकी दोस्त, पूर्व प्रेमी, रूममेट और बॉयफ्रेंड शामिल हैं। हर किसी के पास आयशा से जुड़ी कोई न कोई जानकारी है, लेकिन कोई भी पूरी सच्चाई बताने को तैयार नहीं दिखता।

स्कूल में चलता है खतरनाक सीक्रेट कॉम्पिटिशन

ट्रेलर में सेंट टेरेसा स्कूल की एक ऐसी दुनिया दिखाई गई है, जो बाहर से जितनी सामान्य लगती है, अंदर से उतनी ही रहस्यमयी है। यहां आधी रात के बाद गुप्त प्रतियोगिता और खतरनाक खेल होते हैं। अदिति को एक बैज मिलता है, जिस पर बना निशान आयशा की लाश से मिले निशान से मिलता-जुलता है। इससे उसे स्कूल में चल रही एक्टिविटी के बारे में अहम सुराग मिलता है।

इस बीच कुछ किरदारों को उस रात से जुड़े वीडियो और सबूत मिटाने की बात करते हुए भी दिखाया गया है। आयशा का बॉयफ्रेंड अदिति को इस मामले से दूर रहने की चेतावनी देता है। लेकिन वह अपनी बहन की मौत का सच जाने बिना पीछे हटने को तैयार नहीं है। सीक्रेट कॉम्पिटिशन के कुछ दृश्य लोकप्रिय कोरियन सीरीज ‘स्क्विड गेम’ की याद दिलाते हैं। हालांकि, ‘आफ्टर डार्क’ की कहानी स्कूल, जुड़वां बहनों और मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है।

कैसी है शनाया कपूर की परफॉर्मेंस?

शनाया कपूर के लिए यह सीरीज उनके डिजिटल करियर का अहम पड़ाव है। वह अदिति और आयशा के दो अलग-अलग किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में उनका लुक और स्क्रीन प्रेजेंस ध्यान खींचते हैं। उनके अभिनय में पहले के मुकाबले आत्मविश्वास भी नजर आता है।

और पढ़ें: रिकॉर्ड रेटिंग के बीच ‘Doctor X’ के एपिसोड 6 पर क्यों मचा विवाद? बंद करने की हो रही है मांग

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ की रिलीज डेट और OTT प्लेटफॉर्म

यह वेब सीरीज 13 नवंबर 2026 को JioHotstar पर रिलीज होगी। इसका निर्देशन रीमा माया ने किया है, जबकि करण जौहर की कंपनी धर्मैटिक एंटरटेनमेंट इसका निर्माण कर रही है।

और पढ़ें: Netflix पर इस हफ्ते क्या देखें? ‘अक्का’ से ‘ढिंढोरा’ तक, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच आएंगी ये फिल्में और सीरीज

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Shocking: लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर थे संजय दत्त, घर तक पहुंच गए थे शूटर, लेकिन बदलना पड़ा प्लान!
BP Singh Death: कौन थे 'सीआईडी' और 'आहट' फेम प्रोड्यूसर बीपी सिंह, हार्ट अटैक से हुआ निधन