बॉलीवुड हीरो के घर पर चला बुलडोज़र, वायरल वीडियो में एक्टर की हालत देख हैरान हुए लोग!

Published : Jul 04, 2026, 08:37 AM IST
Chandrachur Singh house bulldozer video

सार

गुरुग्राम के DLF फेज-1 में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर बने अवैध हिस्से पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान वे अधिकारियों से बातचीत करते दिखे।

गुरुग्राम में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को DLF फेज-1 स्थित एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर बने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस बीच चंद्रचूड़ सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरी कार्रवाई को लेकर बातचीत की। इस दौरान उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते और कार्रवाई में सहयोग करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई सोशल मीडिया यूजर्स चंद्रचूड़ सिंह की हालत देख कर हैरान हैं।

क्या है चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर बुलडोजर कार्रवाई का पूरा मामला?

शुक्रवार को गुरुग्राम के DLF फेज-1 में प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाने के अभियान के तहत एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर बने उस हिस्से को बुलडोजर से हटाया, जिसे नियमों के विरुद्ध बनाया गया बताया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान चंद्रचूड़ सिंह मौके पर पहुंचे और DTP अधिकारी अमित मधौलिया से मुलाकात की। उन्होंने पूछा, "क्या कार्रवाई सिर्फ घर के बाहर बने हिस्से तक सीमित रहेगी या घर के अंदर भी कोई तोड़फोड़ की जाएगी?" इस पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की जा रही है और सिर्फ उसी हिस्से को हटाया जा रहा है जिसे अवैध निर्माण माना गया है।

यह भी पढ़ें : चंद्रचूड़ सिंह को दूसरा अमिताभ बच्चन कहने लगे थे लोग! फिर ऐसा क्या हुआ कि करियर तबाह हो गया?

चंद्रचूड़ सिंह का वायरल वीडियो क्यों चर्चा में है?

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चंद्रचूड़ सिंह अधिकारियों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कार्रवाई का विरोध नहीं किया बल्कि प्रशासन के साथ सहयोग करते नजर आए। बताया जा रहा है कि DTP अधिकारी अमित मधौलिया ने कार्रवाई की जानकारी पहले ही एक्टर को दे दी थी। वीडियो में चंद्रचूड़ सिंह काफी अनफिट दिख रहे हैं।उनका पेट निकला हुआ है, जिसे देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने हैरानी जताई है। हालांकि, ज़्यादातर इंटरनेट यूजर्स ने प्रशासनिक अमले के साथ उनके सहयोगात्मक रवैये की तारीफ़ की है।

 

 

मसलन,एक यूजर ने लिखा है, "बेहद लवली क्यूट एक्टर।" एक अन्य यूजर का कमेंट है,"यह इंसान असल में राजा है, पर कितना पोलाइट है। ग्रेट।" एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में पूछा है,"कोई इतना पॉजिटिव कैसा हो सकता है।" एक यूजर ने लिखा, "ओड़िसा की मिट्टी के संस्कार हैं। रॉयल फैमिली से होने के बाद भी इतनी सादगी और तमीज़ी! प्योर जेंटलमैन।" एक यूजर ने चंद्रचूड़ सिंह पर कटाक्ष करते हुए लिखा है, "ये है अभी?" एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा है,"बेचारे को कहीं तो चैन से रहने दो।"

चंद्रचूड़ सिंह ने किन फिल्मों और वेब सीरीज में किया है काम?

चंद्रचूड़ सिंह ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'माचिस', 'तेरे मेरे सपने', 'जोश' और 'दाग: द फायर' शामिल हैं। उन्होंने सुष्मिता सेन की चर्चित वेब सीरीज 'आर्या' में भी अहम भूमिका निभाई, जहां उनकी एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी सराहना मिली।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Indian Idol 16 Winner बनीं ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक, ट्रॉफी के साथ मिली इतने लाख की रकम
कंगना रनौत ने वीव्स ऑफ इंडिया फेस्टिवल का किया दौरा, की बुनकरों की तारीफ