Cocktail 2 Collection Day 16: एक ही दिन में 53% बढ़ी कॉकटेल 2 की कमाई, 100 Cr क्लब से अब कितनी दूर

Published : Jul 06, 2026, 12:32 PM IST
cocktail 2 box office collection day 16

सार

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने 16वें दिन तक शानदार उछाल के साथ 97.51 करोड़ नेट कमा लिए और अब 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है।

Cocktail 2 Box Office Collection Day 16: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि फिल्म को 'वेलकम टू द जंगल' और 'अल्फा' की रिलीज के बाद कई स्क्रीन्स गंवानी पड़ीं, लेकिन इसके बावजूद इसकी कमाई का सिलसिला जारी है। तीसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई 1 करोड़ रुपये से नीचे चली गई थी, लेकिन तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन इसने शानदार वापसी की। अब फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

Cocktail 2 Day 16 Collection: 16वें दिन कितनी हुई कमाई?

Sacnilk के मुताबिक, 16वें दिन 'कॉकटेल 2' ने देशभर में 1,095 शोज के साथ 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 91.30 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 108.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, विदेशों में फिल्म ने 16वें दिन 0.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके बाद ओवरसीज में इसकी कुल कमाई 29.85 करोड़ रुपये हो गई। इस तरह फिल्म का दुनियाभर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 138.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

तीसरे शनिवार को कमाई में 53% से ज्यादा की बढ़त

तीसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये कमाए थे। इसके मुकाबले 16वें दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जो लगभग 53.33% की बढ़त है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 16 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 97.51 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जो लगभग 115.08 करोड़ रुपये ग्रॉस के बराबर है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17वें दिन भी फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में तीसरे वीकेंड के अंत तक फिल्म के 99 करोड़ रुपये नेट तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Cocktail 2 India Box Office Collection Day-wise (नेट)

पहला हफ्ता – 74.31 करोड़ रुपये

दूसरा हफ्ता – 21.30 करोड़ रुपये

15वां दिन – 75 लाख रुपये

16वां दिन – 1.15 करोड़ रुपये

कुल नेट कलेक्शन – 97.51 करोड़ रुपये

कृति सेनन की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म बनने की ओर

कोविड के बाद कृति सेनन की दो फिल्में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ ग्रॉस क्लब में जगह बना चुकी हैं। इनमें 'आदिपुरुष' और 'तेरे इश्क में' शामिल हैं। अब 'कॉकटेल 2' भी इस सूची में शामिल होने के बेहद करीब है। फिल्म को 100 करोड़ क्लब तक पहुंचने के लिए केवल 2.49 करोड़ रुपये और चाहिए। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह आंकड़ा अगले 3 से 4 दिनों में पार हो जाएगा।

कोविड के बाद कृति सेनन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

अगर फिल्म इसी तरह कमाई करती रही तो यह कोविड के बाद कृति सेनन के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। फिलहाल यह 'तेरे इश्क में' से पीछे है। कोविड के बाद भारत में कृति सेनन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची इस प्रकार है।

आदिपुरुष – 288.15 करोड़ रुपये

तेरे इश्क में – 119.50 करोड़ रुपये

कॉकटेल 2 – 97.51 करोड़ रुपये (16 दिन)

क्रू – 90 करोड़ रुपये

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया – 87 करोड़ रुपये

2012 में आई 'कॉकटेल' का सीक्वल

'कॉकटेल 2' को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान, प्रमिता विजान और लव रंजन ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म साल 2012 में आई 'कॉकटेल' का स्पिरिचुअल सीक्वल है। पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'वेलकम टू द जंगल' ने 10 दिन में कितनी कमाई की? बजट निकालने से कितनी दूर अक्षय कुमार की फिल्म
3 बीवियां लाने वाले आमिर खान का नाजायज़ बच्चा भी? क्या इस पत्रकार को कहा था- बच्चा गिरा दो