
आमिर खान तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 5 जुलाई 2026 को उन्होंने 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपने मुंबई स्थित घर में रजिस्टर्ड मैरिज की है। दुनिया जानती है कि आमिर पहले दो शादियां (रीना दत्ता और किरण राव से) कर चुके हैं, जिनसे उनके तीन बच्चे जुनैद, आयरा और आजाद राव खान हैं। अब वे गौरी स्प्रैट के बेटे के भी सौतेले पिता बन गए हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि उन पर एक बच्चे के नाजायज़ पिता होने होना का आरोप भी लग चुका है। खास बात यह है कि जिस महिला के बच्चे का बाप होने का आरोप आमिर खान पर लगा, वह गौरी स्प्रैट की तरह क्रिश्चियन कम्युनिटी से ताल्लुक रखती है। पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला...
आमिर खान के भाई फैसल खान ने 2025 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें लेकर चौंकाने वाले दावे किए थे। फैसल ने कहा था कि आमिर खान के ब्रिटिश ऑथर और जर्नलिस्ट जेसिका हाइन्स के साथ संबंध रहे हैं। फैसल ने दावा किया था कि आमिर खान और जेसिका के रिश्ते से एक बच्चा है, जो नाजायज़ है। फैसल खान ने कहा था कि आमिर रीना दत्ता से तलाक़ के बाद जेसिका हाइन्स के साथ रिश्ते में थे, जिनसे एक नाजायज़ बच्चा है।
यह भी पढ़ें : आमिर खान की तीसरी बीवी बन गौरी बनीं मुस्लिम? क्या है शादी के बाद उठे इस सवाल का जवाब
18 अगस्त 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसल खान ने कहा था,
जब मैं अपने परिवार से नाराज़ था तो मैंने एक चिट्ठी लिखी थी। परिवार वाले मुझ पर शादी का बहुत दबाव डाल रहे थे। मैंने उस चिट्ठी में हर सदस्य के बारे में लिखा था। मेरी बहन निखत ने तीन शादियां कीं। आमिर की रीना से शादी हुई, फिर तलाक हुआ और उसके बाद उनका जेसिका हाइन्स के साथ रिश्ता था, जिनसे उनका शादी के बाहर एक बच्चा भी है। उस समय वह किरण के साथ रह रहे थे। मेरी मां ने दो शादियां कीं, मेरी कज़िन बहन ने भी दो शादियां कीं। मैं सिर्फ पूछ रहा था कि मुझे ही क्यों सज़ा दी जा रही है? मैंने गुस्से में कुछ अपशब्द भी लिख दिए थे, जिससे वे नाराज़ हो गए। क्योंकि सच बहुत कड़वा होता है। फिर उन्होंने मुझ पर दबाव बनाया और कहा कि इसे पागल घोषित कर दो। यह सब पारिवारिक राजनीति की वजह से हुआ।
जेसिका हाइन्स ब्रिटेन की जानी-मानी ऑथर और जर्नलिस्ट हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा और संस्कृति पर लंबे समय तक काम किया है। उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन पर चर्चित किताब 'Looking for the Big B: Bollywood, Bachchan and Me' लिखी थी। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री पर उनकी गहरी समझ और लेखन के कारण उन्हें लंबे समय से बॉलीवुड को करीब से देखने वाली पत्रकारों में गिना जाता है। जेसिका हाइन्स कंपनी Fingerprint Content की को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं।
यह भी पढ़ें : आमिर खान ने पहली शादी किस उम्र में की थी? दूसरे निकाह के वक्त कितने साल के थे मिस्टर परफेक्शनिस्ट?
जेसिका हाइन्स का नाम भारत में सबसे पहले 1990 के दशक के आखिर और 2000 के शुरुआती वर्षों में चर्चा में आया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म 'गुलाम' (1998) की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात आमिर खान से हुई और दोनों करीब आए। साल 2005 में स्टार डस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। उसी रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम जान बताया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान जब जेसिका प्रेग्नेंट हुईं तो आमिर ने कथिततौर पर बच्चे की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया और उन्हें अबॉर्शन की सलाह दी। लेकिन जेसिका ने बच्चे को जन्म देकर अकेले उसकी परवरिश करने का फैसला किया। हालांकि, आमिर ने खुद कभी इसेलेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। 2007 में जेसिका ने लंदन बेस्ड बिजनेसमैन विलियम टैलबोट से शादी की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।