Cocktail 2 Collection Day 17: 17वें दिन कितनी पहुंची कमाई, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई कॉकटेल 2

Published : Jul 07, 2026, 12:50 PM IST
Cocktail 2 Box office Collection day 17

सार

कॉकटेल 2 तीसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है। 17वें दिन भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। कोविड के बाद यह शाहिद कपूर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनी।

Cocktail 2 Box Office Collection Day 17: 'वेलकम टू द जंगल' और 'अल्फा' जैसी बड़ी फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद 'कॉकटेल 2' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सीक्वल होने का फायदा फिल्म को शुरुआती दिनों से मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई अच्छी रही। हालांकि, तीसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन फिल्म अब भी लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसी के साथ 'कॉकटेल 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये (नेट) का आंकड़ा पार कर लिया है, जो शाहिद कपूर के लिए कोविड के बाद एक बड़ी उपलब्धि है।

Cocktail 2 Box Office Collection Day 17: 17वें दिन कितनी हुई कमाई?

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को 1.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने 15वें दिन 1.40 करोड़ रुपये और 16वें दिन 1.84 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह तीसरे वीकेंड में फिल्म का कुल कलेक्शन 5.19 करोड़ रुपये रहा। अब तक फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 101.40 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 119.65 करोड़ रुपये है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की लाइफटाइम नेट कमाई 108 से 110 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दिन और हफ्ते के हिसाब से कमाई

पहला हफ्ता – 74.31 करोड़ रुपये

दूसरा हफ्ता – 21.90 करोड़ रुपये

15वां दिन – 1.40 करोड़ रुपये

16वां दिन – 1.84 करोड़ रुपये

17वां दिन – 1.95 करोड़ रुपये

कुल नेट कलेक्शन – 101.40 करोड़ रुपये

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के लिए बड़ी उपलब्धि

100 करोड़ रुपये के नेट क्लब में शामिल होने के साथ ही 'कॉकटेल 2' शाहिद कपूर की कोविड के बाद भारत में 100 करोड़ रुपये नेट कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है। वहीं कृति सेनन के लिए यह महामारी के बाद भारत में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी 'आदिपुरुष' और 'तेरे इश्क में' यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।

100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली रश्मिका की 8वीं फिल्म

रश्मिका मंदाना के लिए यह कोविड के बाद भारत में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली आठवीं फिल्म है। इससे पहले उनकी 'पुष्पा', 'वारिसु', 'एनिमल', 'पुष्पा 2', 'छावा', 'सिकंदर' और 'थम्मा' जैसी फिल्मों ने भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

कॉकटेल 2: फिल्म की स्टार कास्ट, डायरेक्टर और बजट

'कॉकटेल 2' का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान, प्रमिता विजान और लव रंजन ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई 'कॉकटेल' का स्पिरिचुअल सीक्वल है। पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'कॉकटेल 2' का बजट करीब 110 करोड़ रुपये है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana Trailer: इस दिन आएगा रामायण का ट्रेलर, एक खास किरदार का लुक होगा रिवील
गौरव खन्ना की वजह से शो में हैं आकांक्षा, 'लॉक अप' में शिल्पा शिंदे का बड़ा दावा