'कॉकटेल 2' ने उड़ाया बॉक्स ऑफिस पर गर्दा, 2 दिन में कमाई पहुंची 50 करोड़ पार

Published : Jun 21, 2026, 10:02 AM IST
Cocktail 2 Day 2 Collection

सार

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। मूवी ने 2 दिन में दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं।

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही वीकेंड में मजबूत पकड़ बना ली है। पहले दिन शानदार ओपनिंग लेने के बाद फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन और बढ़ोतरी देखने को मिली। दिलचस्प बात यह है कि 'टॉय स्टोरी 5' और सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' जैसी फिल्मों से टक्कर मिलने के बावजूद 'कॉकटेल 2' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। दो दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कारोबार 50 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

दो दिनों में 50 करोड़ के करीब पहुंची 'कॉकटेल 2'

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'कॉकटेल 2' ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 16.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 29.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशों में इस फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 8 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया, जिसकी बदौलत ओवरसीज में फिल्म की ग्रॉस कमाई 15.25 करोड़ रुपये पहुंच गई है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 35.70 करोड़ रुपये हुआ है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने दो दिन में 50.95 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

यह भी पढ़ें : 'कॉकटेल 2' में कृति सेनन के ऐसे सीन कि मच गया बवाल, लोगों ने उठा दिए ये सवाल!

शाहिद कपूर ने संभाली 'कॉकटेल 2' की कमान

फिल्म में शाहिद कपूर एक ऐसे किरदार में नजर आते हैं जो दोस्ती, प्यार और रिश्तों के बीच उलझी भावनाओं को दर्शाता है। रोमांटिक-कॉमेडी जोनर में शाहिद की सहज मौजूदगी और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उनकी केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग फिल्म की बड़ी ताकत मानी जा रही है। फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस हैं और दोनों की काम की तारीफ़ भी हो रही है।

क्या है 'कॉकटेल 2' की कहानी?

फिल्म की कहानी बचपन के दोस्तों कुनाल और दीया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छुट्टियां मनाने के लिए सिसिली जाते हैं। यहां दीया की मुलाकात दस साल बाद अपनी दोस्त एली से होती है। अपने पार्टनर की वफादारी परखने के लिए दीया एक मजेदार चुनौती तैयार करती है, जिसमें एली भी शामिल हो जाती है। हालांकि उसे अंदाजा नहीं होता कि यह फैसला उनकी जिंदगी और रिश्तों में बड़ा तूफान ला सकता है।

यह भी पढ़ें : Cocktail 2 Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले दिन छापे इतने करोड़

OTT पर कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'?

रिपोर्ट्स के मुताबिक थिएटर रन पूरा होने के बाद 'कॉकटेल 2' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी OTT रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को फिलहाल आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना होगा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

पॉलिटिशियन की बेटी की शादी में छाया सलमान खान का लुक, देखें अमिताभ, रणबीर समेत कौन-कौन पहुंचा?
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु? शादी के 6 महीने बाद दिखा बेबी बंप, वायरल हुआ वीडियो