प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु? शादी के 6 महीने बाद दिखा बेबी बंप, वायरल हुआ वीडियो

Published : Jun 21, 2026, 08:35 AM IST
Samantha Ruth Prabhu Is Pregnant

सार

एक वायरल वीडियो के बाद सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी की चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस और फिल्ममेकर राज निदिमोरू जल्द खुशखबरी दे सकते हैं।

साउथ सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी किसी फिल्म या वेब सीरीज नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सामंथा प्रेग्नेंट हैं और जल्दी ही पहले बच्चे की मां बन सकती हैं। एक्ट्रेस ने दिसंबर 2025 में फिल्ममेकर राज निदिमोरू से कोयंबटूर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। अब शादी के करीब छह महीने बाद प्रेग्नेंसी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। हालांकि, अब तक कपल की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

कैसे शुरू हुई सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी की चर्चा?

सोशल मीडिया पर उस समय अटकलों का दौर तेज हो गया जब 39 साल की सामंथा का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक्ट्रेस के लुक को लेकर लोगों ने अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए। इस वीडियो में सामंथा ने ब्लू जींस और व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई है। कथिततौर पर इसमें उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है। यही देखने के बाद लोग उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं।

 

 

इंस्टेंट बॉलीवुड ने इंस्टाग्राम पर सामंथा का वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, "सामंथा की लाइफ का सबसे खूबसूरत चैप्टर अब शुरू होने वाला है।" वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "बधाई हो सामंथा राज।" एक यूजर ने लिखा है, "भगवान आपको खुश रखे सिस्टर, सारी खुशियां आपको दे भगवान। गॉड बेस यू सामंथा।" एक यूजर ने इसे अफवाह मानते हुए कमेंट किया, "खाना ज्यादा खाया होगा?" एक यूजर ने लिखा, "कयास क्यों लगाएं? उसे आधिकारिक तौर पर गुड न्यूज देने दें।"

क्या वाकई मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु?

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू अपने जीवन के नए अध्याय को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से दावा किया गया है, "हां, यह सच है। यह नई शुरुआत दोनों के लिए बेहद खुशी की बात है और वे कुछ समय बाद इसका आधिकारिक ऐलान करेंगे।"

दिसंबर 2025 में हुई थी सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की शादी

सामंथा और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर स्थित लिंगा भैरवी मंदिर में शादी की थी। यह समारोह बेहद निजी रखा गया था, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही महीनों पुरानी अटकलों पर विराम लग गया था। सामंथा और राज की पहली पहचान काम के जरिए हुई थी। दोनों ने 'द फैमिली मैन' और बाद में 'सिटाडेल: हनी बनी' जैसे प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया। इसी दौरान दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि, दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से लेकर चुप्पी बनाए रखी।

करियर के शानदार दौर में सामंथा

निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामंथा का करियर भी शानदार दौर से गुजर रहा है। उनकी हालिया फिल्म 'मां इंटी बंगारम' को ऑडियंस और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिएक्शंस मिले हैं। फिल्म दो दिन में 12.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन भारत में और 25.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड कर चुकी है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

पॉपुलर एक्ट्रेस 80 की उम्र में अकेली रह रही, बेटा नहीं मानता मां, बोली- भाड़ में जाएं लोग
61 साल के आमिर खान की तीसरी शादी कब, कहां और कैसे होगी? यहां पढ़ें पूरी डिटेल