
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स की ओर से मिक्स रिएक्शन मिले हैं। रिलेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक अलग बहस छिड़ गई है। फिल्म में कृति सेनन के कुछ ग्लैमरस और क्लोजअप सीन्स को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के कुछ शॉट्स को लेकर आपत्ति जताई गई थी, तो 'कॉकटेल 2' के कुछ सीन्सपर भी समान नजरिया अपनाया जाना चाहिए। इसी वजह से फिल्म रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर ऑब्जेक्टिफिकेशन और प्रेजेंटेशन को लेकर बहस तेज हो गई है।
'कॉकटेल 2' रिलीज होने के बाद एक्स समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस ने कृति सेनन के कुछ सीन्स को लेकर अपनी राय रखी। कई यूजर्स ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए कुछ कैमरा एंगल्स और शॉट्स पर सवाल उठाए। खासतौर पर एक्ट्रेस के क्लोजअप बिकिनी शॉट्स को लेकर लोग आपत्ति जता रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म के कुछ हिस्सों में किरदार को पेश करने का तरीका चर्चा का विषय बन सकता है, जबकि अन्य दर्शकों ने इसे कहानी और किरदार की जरूरत बताया।
यह भी पढ़ें : Cocktail 2 Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले दिन छापे इतने करोड़
एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "विडंबना यह है कि जो लोग 'पेद्दी' में महिलाओं की प्रेजेंटेशन को लेकर सवाल उठा रहे थे, वही लोग अब 'कॉकटेल 2' के कुछ शॉट्स की तारीफ कर रहे हैं। दोनों मामलों में एक जैसा नजरिया होना चाहिए।"
यह भी पढ़ें : Cocktail 2 OTT Release: थिएटर्स के बाद OTT पर कब और कहां आएगी 'कॉकटेल 2', यहां पढ़ें पूरी डिटेल
एक सोशल मीडिया यूजर का नज़रिया है, "महिलाओं के प्रेजेंटेशन को लेकर बॉलीवुड में अक्सर अलग-अलग मानदंड दिखाई देते हैं। किसी भी कलाकार को फिल्म में दिखाने के तरीके पर एक समान बहस होनी चाहिए।"
एक इंटरनेट यूजर ने 'कॉकटेल 2' के विवादित सीन्स पर रिएक्शन देते हुए लिखा है, "मेरी राय में 'कॉकटेल 2' में कृति सेनन के कुछ क्लोजअप शॉट्स नहीं होने चाहिए थे। अगर हमने 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के प्रेजेंटेशन पर सवाल उठाए थे, तो 'कॉकटेल 2' को लेकर भी वही पैरामीटर्स अपनाने चाहिए। सीन की मांग ग्लैमरस शॉट्स कर सकती है, लेकिन कुछ कैमरा एंगल मुझे सही नहीं लगे।"
हालांकि इस विषय पर दर्शकों की राय बंटी हुई नजर आ रही है। जहां कुछ लोग इन आलोचनाओं से सहमत हैं, वहीं कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म के दृश्यों को कहानी और किरदार के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।
फिलहाल 'कॉकटेल 2' की टीम, कृति सेनन या फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों की ओर से इस सोशल मीडिया बहस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विवाद के बीच होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस 'कॉकटेल 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक परफॉर्मेंस देते हुए भारत में 13.50 करोड़ रुपये का नेट और वर्ल्डवाइड 20.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।