
डायरेक्टर विक्रम भट्ट की हॉरर फ्रेंचाइजी 'हॉन्टेड 3D' एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिक्स रिएक्शंस मिले। बावजूद इसके इसने पहले हफ्ते में बजट रिकवर किया और मुनाफे वाली फिल्मों में जगह बना ली। लेकिन 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जैसे इसका गुब्बारा फूट गया। फिल्म के कलेक्शन में 7वें दिन के मुकाबले 8वें दिन 56 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की।
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय उर्फ मिमोह चक्रवर्ती के साथ चेतना पांडे जैसे कलाकारों से सजी इस हॉरर ड्रामा ने 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को भारत में लगभग 50 लाख रुपये की कमाई की। जबकि इससे पहले गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये रहा था। इस हिसाब से देखें तो कमाई में 56.5 फीसदी की गिरावट आई है। अगर शो काउंट की बात करें ये घटकर लगभग आधे हो गए हैं। गुरुवार को जहां यह फिल्म 4,150 शोज में दिखाई गई थी तो वहीं शुक्रवार को फिल्म के शोज की संख्या 2,248 रही। संभवतः 'कॉकटेल 2' समेत अन्य नई फिल्मों की रिलीज के चलते शो काउंट में गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें : Cocktail 2 Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले दिन छापे इतने करोड़
अगर 8 दिन की कुल कमाई की बात करें तो 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने 16.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 19.24 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 15 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म लागत निकालने के बाद 1.40 करोड़ रुपये के मुनाफे में पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें : 7 दिन में बजट निकालने वाली 'हॉन्टेड 3D' के स्टार कास्ट की फीस, जानिए किसे कितना पैसा मिला?
फिल्म की कहानी एक ऐसे रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका संबंध अतीत की डरावनी घटनाओं से जुड़ा है। जैसे-जैसे किरदार सच्चाई के करीब पहुंचते हैं, उनके सामने अलौकिक घटनाओं और खौफनाक रहस्यों की परतें खुलती जाती हैं। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका हॉरर माहौल और सस्पेंस है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने की कोशिश करता है। हालांकि कहानी बहुत नई नहीं लगती, लेकिन उसका प्रेजेंटेशन प्रभाव छोड़ता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।