करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' मूवी 18 सितंबर को सिनेमाघर में लगने के लिए तैयार है। मेघना गुलजार की क्राइम थ्रिलर में करीन और पृथ्वीराज पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगे। आइए बताते हैं, 'दायरा' का कैसा है रिव्यू।
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' (Daayra) सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर नहीं है, बल्कि यह कानून, न्याय और सही-गलत की अपनी-अपनी परिभाषा के बीच खड़े दो पुलिस अधिकारियों की कहानी है। फिल्म में करीना डीसीपी अजूनी कोहली और पृथ्वीराज डीसीपी रमन कुमार के किरदार में नजर आते हैं। दोनों का मकसद न्याय दिलाना है, लेकिन उसे पाने का तरीका बिल्कुल अलग है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।
25
क्या है 'दायरा' की कहानी?
फिल्म की कहानी एक गंभीर रेप केस के बाद शुरू होती है। इस मामले के बाद पुलिस की कार्रवाई और न्याय को लेकर दो अलग नजरिए सामने आते हैं। डीसीपी रमन कुमार अपराधियों को कड़ी सजा देने में विश्वास रखता है। उसका तरीका इतना आक्रामक हो जाता है कि वह कानून की तय सीमाओं से बाहर जाकर सीक्रेट एनकाउंटर तक पहुंच जाता है। दूसरी तरफ डीसीपी अजूनी कोहली को इसी एनकाउंटर की जांच की जिम्मेदारी मिलती है। वह पूरे मामले को सबूतों और कानून के नजरिए से देखती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, उसके सामने सिस्टम और पुलिस कार्रवाई से जुड़े कई सवाल आते हैं। फिल्म की दिलचस्पी इस बात में है कि दर्शक को सीधे यह बताने के बजाय कि कौन सही है और कौन गलत, दोनों किरदारों के नजरिए को समझने का मौका मिलता है।
35
करीना कपूर ने जीता ध्यान
करीना कपूर खान ने डीसीपी अजूनी कोहली के किरदार में काफी संयम दिखाया है। उनका किरदार जरूरत से ज्यादा आक्रामक होने के बजाय अपने फैसलों और बॉडी लैंग्वेज के जरिए प्रभाव छोड़ता है। वर्दी में करीना का अंदाज सहज लगता है। खासकर गंभीर जांच के दौरान उनके चेहरे के भाव किरदार की बेचैनी और संवेदनशीलता को सामने लाते हैं। फिल्म में उनकी स्टार इमेज के बजाय एक पुलिस अधिकारी के किरदार पर ज्यादा जोर नजर आता है।
45
पृथ्वीराज सुकुमारन का अलग अंदाज
डीसीपी रमन कुमार के किरदार में पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहानी में तनाव बनाए रखा है। उनका किरदार न्याय को अपने तरीके से देखता है और इसी वजह से वह अजूनी के नजरिए से टकराता है। पृथ्वीराज ने रमन को सिर्फ गुस्सैल पुलिस अधिकारी बनाने के बजाय उसके भीतर के स्ट्रगल को भी दिखाने की कोशिश की है। करीना के शांत अंदाज के सामने उनका किरदार कहानी को एक अलग एनर्जी देता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।