Mirzapur The movie Box office Collection: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने Day 13 में ₹3.75 करोड़ की नेट कमाई की। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन ₹199.45 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹286.64 करोड़ पहुंच गया है।

'हनुमान अंश' के बज के बीच भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। हालांकि कमाई थोड़ी उपर नीचे हुई है, लेकिन मूवी अब 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के इंच भर ही दूर है। बुधवार (13वें ) दिन फिल्म ने ₹3.75 करोड़ की नेट कमाई की। इसी के साथ फिल्म की भारत में नेट कमाई ₹199.45 करोड़ हो गई है और यह ₹200 करोड़ के आंकड़े से बेहद करीब पहुंच गई है।

13वें दिन कितना हुआ कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 13वें दिन देशभर में 6,991 शोज के जरिए ₹3.75 करोड़ नेट कमाए। फिल्म की अब तक की इंडिया ग्रॉस कमाई ₹237.64 करोड़ पहुंच चुकी है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने 13वें दिन करीब ₹1 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही ओवरसीज कमाई बढ़कर ₹49 करोड़ हो गई है।

₹200 करोड़ क्लब से कितनी दूर?

भारत में फिल्म की नेट कमाई अब ₹199.45 करोड़ है। यानी ₹200 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए फिल्म को अब सिर्फ ₹55 लाख और कमाने हैं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अब तक ₹286.64 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

और पढ़ें: मंगलवार को 'हनुमान अंश' पर फिर बरसी कृपा, 40वें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने करोड़

India Net collection की Day 1 से Day 13 लिस्ट

दिन कमाई (India Net)

  • Day 1- ₹25.75 करोड़
  • Day 2- ₹32.00 करोड़
  • Day 3- ₹36.00 करोड़
  • Day 4 -₹15.50 करोड़
  • Day 5 -₹15.86 करोड़
  • Day 6 -₹12.55 करोड़
  • Day 7 -₹10.55 करोड़
  • Day 8 -₹9.50 करोड़
  • Day 9 -₹12.50 करोड़
  • Day 10- ₹13.50 करोड़
  • Day 11- ₹5.25 करोड़
  • Day 12- ₹5.50 करोड़
  • Day 13- ₹3.75 करोड़

पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म

‘मिर्जापुर द मूवी’ लोकप्रिय ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अली फजल अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। पंकज त्रिपाठी हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता हैं, जो ‘मिर्जापुर’ में कालीन भैया के किरदार के लिए खास तौर पर पहचाने जाते हैं। वहीं अली फजल भी फिल्मों और वेब सीरीज में अपने काम के लिए जाने जाते हैं और ‘मिर्जापुर’ में गुड्डू पंडित की भूमिका निभाते हैं।

और पढ़ें:मंगलवार को 'हैवान' का निकला दम, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने की अक्षय की फिल्म से 8 गुना ज्यादा की कमाई