मंगलवार को 'हनुमान अंश' पर बजरंगबली की कृपा फिर से बरसी। मूवी ने 40वें दिन फिर से रफ्तार पकड़ते हुए 8.25 करोड़ का कारोबार कर लिया। फिल्म अब 300 करोड़ के पार जाने वाली है।
2 करोड़ रुपए में बनी ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार धीमी नहीं पड़ रही है। मूवी लगातार सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच रही है। मंगलवार को इस मूवी ने फिर से कमाल कर दिया। 40वें दिन जहां फिल्म पर्दे से उतर जाती है, वहीं ‘हनुमान अंश’ ने ₹8.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। अक्षय कुमार की मूवी 'हैवान' इसके आगे पानी मांगती आई।
40वें दिन हनुमान अंश का कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ की कमाई 40वें दिन भी मजबूत बनी हुई है। फिल्म ने बुधवार को ₹8.25 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया। 9,175 शोज से हुई इस कमाई के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹231.13 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, फिल्म ने 40वें दिन ओवरसीज में ₹2 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ विदेशों में फिल्म की कुल कमाई ₹18.50 करोड़ हो गई है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब ₹291.40 करोड़ है।
ओवरसीज में भी जारी है कमाई
भारत के अलावा फिल्म को विदेशों में भी दर्शकों का साथ मिल रहा है। ओवरसीज में यह मूवी हाल ही में रिलीज हुई है। मंगलवार को कलेक्शन ₹2 करोड़ ग्रॉस रहा। इससे फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹18.50 करोड़ हो गया है।
₹300 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
‘हनुमान अंश’ की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई अब ₹300 करोड़ के आंकड़े से कुछ ही दूर है। 40 दिनों के सफर में फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशी मार्केट में भी अपनी कमाई जारी रखी है।
और पढ़ें: 'हनुमान अंश' ब्लॉकबस्टर होते ही डायरेक्टर ने किया नई फिल्म का ऐलान, अब दिखाएंगे इस संत की कहानी
कब रिलीज हुई थी 'हनुमान अंश'
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश नीम करोली बाबा उर्फ नीब करौरी बाबा पर बनी है। इस फिल्म को शुरुआती दिनों में जहां ऑडियंस ने ठुकरा दिया था। लेकिन रिलीज के 2 हफ्ते बाद मूवी ने रफ्तार पकड़ी और अब यही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 40 दिनों से राज कर रही है। ‘टॉक्सिक’ ‘बंटवारा 1947’ ‘मिर्जापुर द मूवी’ और अब ‘हैवान’ इस मूवी के आगे पानी मांगते दिख रहे हैं।
और पढ़ें: 'हनुमान अंश' ने रचा इतिहास, 37वें दिन हिंदी फिल्मों में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
