Deepika Padukone के हाथ से निकली पॉपुलर इंटरनेशनल सीरीज, वजह बस एक जिद!

Published : Feb 27, 2026, 11:00 AM IST
Deepika Padukone The White Lotus season 4

सार

Deepika Padukone Hollywood Comeback Update: दीपिका पादुकोण को ‘The White Lotus 4’ के लिए अप्रोच किए जाने की चर्चा है, लेकिन ऑडिशन प्रक्रिया के कारण बात आगे नहीं बढ़ सकी। इससे पहले वह ‘Kalki 2898 AD’ के सीक्वल और ‘Spirit’ से भी अलग हो चुकी हैं। 

दीपिका पादुकोण के करियर से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इंटरनेशनल सीरीज The White Lotus के चौथे सीजन के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उनकी एक जिद के चलते बात आगे नहीं बढ़ सकी। बताया जा रहा है कि मेकर्स ऑडिशन के जरिए कास्टिंग करना चाहते थे, जबकि दीपिका इसके पक्ष में नहीं थीं। इससे पहले भी उन्हें सीजन 3 के लिए संपर्क किया गया था, पर उस समय वह प्रेग्नेंट थीं। पहले दो इंडियन फिल्मों 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' और 'स्पिरिट' से बाहर हो चुकीं दीपिका पादुकोण का इतनी बड़ी इंटरनेशनल सीरीज से बाहर होना वाकई चौंकाने वाला है।

ऑडिशन पर अटकी ‘The White Lotus 4’ की डील

The White Lotus के मेकर्स किसी भी कलाकर को कास्ट करने से पहले उसका ऑडिशन ज़रूर लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, वे दीपिका पादुकोण को कास्ट करने से पहले इसी प्रक्रिया का पालन करना चाहते थे, लेकिन एक्ट्रेस इसके लिए तैयार नहीं थीं। नतीजतन बात आगे नहीं बढ़ सकी और यह बड़ा प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकल गया। अगर वे ऑडिशन देतीं और मेकर्स उन्हें सिलेक्ट कर लेते तो यह उनका 9 साल बाद बड़ा हॉलीवुड कमबैक होता। दीपिका ने 2017 में फिल्म 'XXX: Return of Xander Cage' से हॉलीवुड डेब्यू किया था।

Kalki 2 और Spirit से पहले ही बाहर हो चुकीं दीपिका पादुकोण

पिछले साल नाग अश्विन निर्देशित और प्रभास स्टारर Kalki 2898 AD के सीक्वल से दीपिका पादुकोण के अलग होने का आधिकारिक ऐलान हुआ था। मेकर्स द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया कि इतनी बड़ी फिल्म को पूर्ण समर्पण चाहिए। इससे इंडस्ट्री में उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट पर चर्चाएं तेज हुईं। बताया जाता है कि दीपिका ने फिल्म के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी, जो मेकर्स को मंजूर नहीं थी। बाद में प्रभास की दूसरी फिल्म 'स्पिरिट' से भी दीपिका बाहर हो गईं और इसकी वजह भी उनकी 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड बनी। साथ ही कथिततौर पर फीस पर भी बात नहीं बन सकी थी।

दीपिका पादुकोण के हाथ में 2 बड़ी फ़िल्में

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें दो बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। वे शाहरुख़ खान स्टारर 'किंग' में दिखाई देंगी, जिसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसके अलावा वे डायरेक्टर एटली कुमार की अगली फिल्म 'AA22XA6' (वर्किंग टाइटल) में भी दिखाई देंगी, जिसमें पहली बार वे अल्लू अर्जुन के अपोजिट दिखाई देंगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, इनमें 5 की कमाई 250 करोड़ पार
Rashmika Mandanna को क्या कहकर बुलाते हैं विजय देवरकोंडा के भाई, तेलुगु में भाभी को क्या कहते हैं?