
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के लिए गुरुवार 26 फरवरी का दिन बहुत खास रहा। कपल ने सुबह शुभ मुहूर्त में तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की। शादी के बाद कपल की फैमिली बेहद खुश नजर आई। शादी में सिर्फ घरवाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। किसी भी सेलिब्रिटी को इस शादी में नहीं बुलाया गया था। खबरों की मानें तो दोनों के परिवारवालों ने जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांटी। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू किया। 26 फरवरी को दोनों ने उदयपुर के एक लैविश रिजॉट में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। शादी का मुहूर्त सुबह का था। सुबह विजय के परिवार के हिसाब से तेलुगु रीति-रिवाज से शादी हुई। शाम करीब 4 बजे वधू पक्ष यानी रश्मिका के कोडावा रिवाजों से सात फेरों की रस्म पूरी की जाएगी। शादी के बाद विजय-रश्मिका की टीम ने पैप्स को शादी की मिठाई बांटी। इतना ही नहीं वेन्यू के बाहर खेल रहे बच्चों को भी मिठाई दी गई। कपल की टीम ने सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि शादी बेहद शानदार तरीके से पूरी हुई। कपल और उनका परिवार काफी खुश है। आपको बता दें कि वेडिंग वेन्यू पर किसी भी बाहर वाले का आना मना है। वहीं, फोन के यूज पर भी पांबदी लगाई गई हैं, ताकि शादी की तस्वीरें लीक ना हो।
ये भी पढ़ें...Virosh Wedding News: विजय-रश्मिका बने दूल्हा-दुल्हन, तेलुगु रीति-रिवाज से की शादी
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो विजय-रश्मिका की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं। अब वो ऑफिशियली मैरिड हैं। बताया जा रहा है कि ये शादी एक इंटीमेट वेडिंग रही। आपको बता दें कि कपल की शादी की रस्में 3 दिन चली। प्री वेडिंग फंक्शन से पहले कपल ने पूल पार्टी और क्रिकेट मैच भी खेला। 24 फरवरी को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया। संगीत फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन ने फिल्मी गानों पर जमकर धमाल मचाया। रश्मिका ने पुष्पा के गाने पर खूब ठुमके लगाए। 25 फरवरी हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई। हल्दी सेरेमनी में फूलों और रंगों से खूब होली खेली गई।
रश्मिका और विजय ने अपनी शादी को जरूर प्राइवेट रखा है, लेकिन दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी की है। 4 मार्च को होने वाले इस रिसेप्शन में फिल्मी सितारे, राजनीति और खेल जगत से जुड़े नामी सेलेब्स भी पहुंचेंगे। ताजा जानकारी की मानें तो शादी के बाद कपल एक महीने काम से ब्रेक लेकर अपनी पर्सनल लाइफ एन्जॉय करेगा।
ये भी पढ़ें... Virosh Haldi New Photos: हल्दी सेरेमनी में दूल्हा-दुल्हन ने की होली वाली मस्ती, वायरल हुए खूबसूरत पल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।