Love & War: कहां अटकी रणबीर कपूर और विकी कौशल की फिल्म, संजय लीला की बढ़ी मुश्किलें

Published : Feb 25, 2026, 09:03 PM IST
film love and war

सार

Sanjay Leela Bhansali की फिल्म Love & War में देरी हो रही है। Alia Bhatt, Ranbir Kapoor और Vicky Kaushal स्टारर इस पीरियड ड्रामा का बजट 425 करोड़ तक पहुंचा, जबकि कुछ गाने और सीन अभी बाकी हैं।

लव एंड वॉर की शुरुआत संजय लीला भंसाली द्वारा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल को एक साथ लाने से हुई थी। हालांकि, दो साल और कई शूटिंग शेड्यूल बीत जाने के बाद भी फिल्म अभी तक पूरी नहीं हुई है। तो आखिर भंसाली की इस अवेटेड फिल्म में कहां पेंच फंसा हुआ है।

लव एंड वॉर रोमांटिक पीरियड मूवी है, जो संजय लीला भंसाली के करियर की सबसे महंगी और लंबी चलने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। शूटिंग शेड्यूल में देरी, बजट में भारी उछाल और रिलीज़ डेट में बदलने के साथ अब लोगों को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ा है कि आखिर देरी कहां हो रही है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में देरी की आशंका

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' अभी पूरी होने के करीब भी नहीं है। रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट स्टारर इस पीरियड रोमांस फिल्म की शूटिंग में कई चीजें शामिल हो चुकी हैं। पहले 120 दिनों में पूरी होने वाली इस फिल्म की शूटिंग लगभग 175 दिनों में पूरी हो चुकी है। हालांकि, तीन गाने और एक बड़ा ड्रामेटिक सीन अभी भी बाकी हैं, जिसके चलते प्रोडक्शन में 50 दिन की और देरी हो रही है।

रिपोर्टस के मुताबिक, भव्य पैमाने पर बनी इस फिल्म में वॉर सीन को फिल्माने में उम्मीद से कहीं अधिक समय लगा है। वहीं भंसाली हर फ्रेम को बारीकी से तैयार कर रहे हैं और वे इसमें भव्यता से कोई समझौता नहीं कर रहे हैं।

लगातार बढ़ रहा बजट

वैरायटी इंडिया की उसी रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का शुरुआती बजट 350 करोड़ रुपये था, लेकिन अब यह बढ़कर लगभग 425 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जिसमें लीड एक्टर्स की फीस शामिल नहीं है। खबरों के मुताबिक, रणबर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट ने फीस के बजाय प्रॉफिट शेयरिंग का ऑप्शन चुना है।

भंसाली ने इस प्रोजेक्ट को काफी हद तक खुद ही फाइनेंस किया है, जिसमें सारेगामा इंडिया का भी बड़ा शेयर है। बढ़ते खर्चों के बावजूद, फिल्म निर्माता ने रिलीज से पहले अच्छी खासी रकम वसूल कर ली है, जिससे फिल्म को निश्चित रूप से फायदा होगा। खबरों के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने लगभग 130 करोड़ रुपये में फिल्म के पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइटस हासिल कर लिए हैं, वहीं म्यजिक और सैटेलाइट राइट्स से करीब 70-80 करोड़ रुपये मिले हैं। कुल मिलाकर, गैर-थिएट्रिकल जरिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की रकम पहले ही वसूल की जा चुकी है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Katrina Kaif की मां बनने के बाद पहली झलक, कितना बदल गया लुक
Virosh Haldi Photos: रश्मिका-विजय हल्दी सेरेमनी की पहली झलक, सेरेमनी में फूलों की होली