
अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 'वेलकम टू द जंगल' और 'अल्फा' को नकारते हुए ज्यादातर लोग 'धमाल 4' देखने पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म की कमाई भी बढ़ रही है। अजय देवगन की इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही दमदार कलेक्शन करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। वीकडेज में कमाई में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन फिल्म की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धमाल 4’ रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने भारत में करीब 6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की घरेलू नेट कमाई लगभग 96 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 132 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।
पहले सप्ताह के कलेक्शन के दम पर 'धमाल 4' ने कई बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम या पहले हफ्ते के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। बीते कुछ समय में करीब 30 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है, लेकिन किसी भी फिल्म ने पहले 7 दिन में इतनी कमाई नहीं की है। फिल्म का मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और फैमिली ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स इसकी कमाई को लगातार बढ़ाने में मदद कर रहा है।
फिल्म अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के आंकड़े से बस कुछ कदम दूर है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरे वीकेंड में यह फिल्म आसानी से इस क्लब में एंट्री कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: 'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर रिलीज, शादी, रोमांस और ड्रामा का तड़का
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और रवि किशन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। दर्शकों को फिल्म का हास्य और फ्रेंचाइजी का पुराना अंदाज पसंद आ रहा है।
और पढ़ें: Fauzi: 'फौजी' का नया पोस्टर जारी, दमदार लुक में दिखें प्रभास, इन दिन रिलीज होगी मूवी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।