कितनी लंबी है अजय देवगन की 'धमाल 4', सेंसर बोर्ड ने किस-किस सीन पर चलाई कैंची?

Published : Jul 04, 2026, 09:30 AM IST
Dhamaal 4 CBFC Cuts

सार

अजय देवगन की 'धमाल 4' को CBFC ने U/A 13+ सर्टिफिकेट दिया है। रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने कॉमेडी फिल्म में कुछ बदलाव कराए, जिसके बाद ही इसे सर्टिफिकेट दिया गया।

अजय देवगन स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म ने सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को U/A 13+ सर्टिफिकेट दिया है, लेकिन इसके लिए मेकर्स को कुछ बदलाव भी करने पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के कुछ आपत्तिजनक शब्दों और हाथ के इशारों वाले सीन्स में सुधार कराया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिल्म का एक भी सीन नहीं हटाया गया। आइए जानते हैं सेंसर बोर्ड ने फिल्म में क्या-क्या बदलाव करवाए हैं।

'धमाल 4' को कौन-सा सेंसर सर्टिफिकेट मिला?

बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक़, 'धमाल 4' को CBFC ने U/A 13+ सर्टिफिकेट जारी किया है। इसका मतलब है कि 13 वर्ष से कम उम्र के दर्शकों के लिए अभिभावक की सलाह जरूरी मानी गई है। सभी जरूरी बदलाव पूरे होने के बाद फिल्म को 2 जुलाई को सेंसर सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : Alpha Collection Day 1: भारत में डबल डिजिट को तरसी 'अल्फा', वर्ल्डवाइड कूटे इतने करोड़!

CBFC ने 'धमाल 4' में क्या-क्या बदलाव करवाए?

रिपोर्ट के मुताबिक़, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में दो तरह के बदलाव करने के निर्देश दिए। सबसे पहले, आपत्तिजनक हाथ के इशारों (Obscene Hand Gestures) वाले दो सीन को संशोधित कर उनकी जगह नए विजुअल शामिल किए गए। इसके अलावा फिल्म में सात जगह इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को बदलने के निर्देश दिए गए। इन शब्दों की जगह नए संवाद रिकॉर्ड या संशोधित किए गए। फिल्म में केवल संवादों और कुछ विजुअल्स में बदलाव किए गए हैं। यानी दर्शकों को लगभग पूरी फिल्म उसी रूप में देखने को मिलेगी, जैसी मेकर्स ने बनाई है।

यह भी पढ़ें : Aamir Khan New Movie: आमिर खान की तीसरी शादी से पहले आई नई फिल्म पर बड़ी खबर, पढ़ें पूरी डिटेल

'धमाल 4' की रनटाइम कितना है?

सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक 'धमाल 4' की कुल अवधि 143 मिनट यानी 2 घंटे 23 मिनट है। यानी दर्शकों को इस बार भी फ्रेंचाइजी की लंबी और भरपूर कॉमेडी एंटरटेनर देखने को मिलेगी। डायरेक्टर इंद्र कुमार इस बार भी फ्रेंचाइजी के पुराने सितारों को साथ लेकर लौटे हैं। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज ने मिलकर किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

नीता अंबानी को मिला AAPI अवॉर्ड, अमेरिका को 250वीं वर्षगांठ पर दी बधाई
'रहमान डकैत' की बीवी ने स्कर्ट-टॉप पहन लूट ली महफिल, 'गोरी मैम' का लुक देख फैंस हुए घायल