'धमाल 4' 200 करोड़ क्लब से इंच भर दूर, 15 दिन में की बंपर कमाई, पर बजट अभी भी नहीं निकला!

Published : Jul 25, 2026, 09:10 AM IST
Dhamaal-4-Vs-Welcome-To-The-Jungle-Box-Office

सार

अजय देवगन की 'धमाल 4' तीसरे वीकेंड में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 15वें दिन कमाई में उछाल के साथ फिल्म बजट रिकवरी के साथ-साथ 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है।

अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' तीसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। दूसरे हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करने के बाद फिल्म ने 15वें दिन भी कमाई में बढ़त दर्ज की है। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 145 करोड़ रुपये के घरेलू नेट कलेक्शन को पार कर गई है। वहीं, दुनियाभर में इसका कारोबार 200 करोड़ क्लब से इंच भर दूर रह गया है। इतना ही नहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ दिया है। फैमिली ऑडियंस के अच्छे रिस्पॉन्स और फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता का फायदा फिल्म को लगातार मिल रहा है।

'धमाल 4' ने 15वें दिन कितना कलेक्शन किया?

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 'धमाल 4' ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को लगभग 2.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह 14वें दिन (दूसरे गुरुवार) के मुकाबले करीब 22 फीसदी ज्यादा है। फिल्म ने दूसरे गुरुवार को लगभग 2.05 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 145.83 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन लगभग 172.1 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : दूसरे दिन धड़ाम हुईं विजय की 'जन नायकन', फिर भी पार किया 100 CR की कमाई का आंकड़ा

'धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया?

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी 'धमाल 4' मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। तीसरे शुक्रवार को इस फिल्म ने विदेशों में लगभग 25 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ओवरसीज मार्केट में फिल्म का अब तक का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 24.2 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 196.1 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि तीसरे वीकेंड में यह दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन को पार कर जाएगी।

'धमाल 4' ने किया 'वेलकम टू द जंगल' को ओवरटेक

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' ने 'वेलकम टू द जंगल' को पीछे छोड़ दिया है। अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम 3' ने 29 दिन में दुनियाभर में लगभग 195.52 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। यह 'धमाल 4' के मुकाबले लगभग 58 लाख रुपये कम है। इसके साथ ही यह वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2026 की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। ये हैं इस आल की टॉप 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में:-

नं. फिल्मवर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन
1धुरंधर 2 : द रिवेंज1850.85 करोड़ रुपये
2बॉर्डर 2485.3 करोड़ रुपये
3भूत बंगला292.64 करोड़ रुपये
4धमाल 4196.1 करोड़ रुपये
5वेलकम टू द जंगल195.52 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें : 'सीता ऐसी नहीं होती...' 'रामायणम्' में साई पल्लवी की कास्टिंग पर क्या बोलीं OG सीता दीपिका चिखलिया?

धमाल 4 बजट अभी भी नहीं निकाल पाई

  • धमाल 4 बजट : 150 करोड़ रुपये
  • भारत में नेट कलेक्शन : 145.83 करोड़ रुपये
  • बजट रिकवरी : 97.22 फीसदी

माना जा रहा है कि तीसरे वीकेंड में लागत रिकवर कर इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' सक्सेसफुल फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'जो डर गया वो मर गया'....आखिर सलमान खान ने रात 3 बजे क्यों किया ऐसा पोस्ट
दूसरे दिन धड़ाम हुईं विजय की 'जन नायकन', फिर भी पार किया 100 CR की कमाई का आंकड़ा