
थलापति विजय की राजनीति में पूरी तरह कदम रखने से पहले रिलीज हुई आखिरी फिल्म 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। अगर पहले दिन से तुलना करें तो यह गिरावट 50 मीस्दी से ज्यादा है। तमिलनाडु में सिनेमाघरों के बाहर फैंस का उत्साह बरकरार है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड का फायदा मिलने पर फिल्म और बड़ी छलांग लगा सकती है। हालांकि क्रिटिक्स से मिले मिले-जुले रिव्यू के बाद अगले ही दिन फिल्म की कमाई में भारी गिर्रावत मेकर्स को चिंता में डाल सकती है।
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क केआंकड़ों के अनुसार, 'जन नायकन' ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में 21.15 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया। पहले दिन इस फिल्म ने नेट 42.70 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से देखें टू दूसरे दिन कलेक्शन 50.5 फीसदी गिरा। फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 54.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस 75 करोड़ रुपये हो चुका है। दूसरे दिन फिल्म देशभर में 12,188 शोज़ में दिखाई गई।
शुक्रवार को यानी दूसरे दिन इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से लगभग 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दो दिन का विदेशों का कुल कलेक्शन 37.50 करोड़ रुपए हो गया है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए 112.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
एच. विनोद के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' विजय के अभिनय करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म में विजय के साथ ममिता बैजू, बॉबी देओल समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। रिलीज के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और विजय के फैंस इसे उनके फिल्मी करियर की यादगार विदाई के तौर पर देख रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।