'धमाल 4' ने 16वें दिन किया सबसे बड़ा कमाल, पहली बार 100% की ग्रोथ, 200 CR क्लब में एंट्री भी ली

Published : Jul 26, 2026, 08:20 AM ISTUpdated : Jul 26, 2026, 09:49 AM IST
Dhamaal 4 Worldwide Collection

सार

'धमाल 4' तीसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 16वें दिन फिल्म ने सबसे बड़ी ग्रोथ देते हुए घरेलू और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में नया पड़ाव पार कर लिया।

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' हंसा-हंसा कर बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। आलम यह है कि 16 दिन में यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए के ग्रॉस कलेक्शन को पार कर गई है। वहीं भारत में इस फिल्म ने बजट रिकवर कर सफल फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। दिलचस्प बात यह है कि 16वें इस फिल्म ने अब तक की सबसे बड़ी ग्रोथ हासिल की है, जो यह बता रही है कि फैमिली ऑडियंस के बीच यह फिल्म गहरी पैठ बनाए हुए हैं। अब फिल्म की जो भी कमाई होगी, वह सिर्फ मुनाफ़ा होगा।

16वें दिन 'धमाल 4' ने कितना कलेक्शन किया?

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' ने 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले लगभग 100 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ हासिल की। अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और अंजलि आनंद जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने शनिवार को लगभग 4.50 करोड़ रुपए की कमाई की, जो शुक्रवार के कलेक्शन (2.25 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 100 फीसदी ज्यादा है। इससे पहले शुरुआत से लेकर अभी तक फिल्म को इतनी बड़ी ग्रीथ कभी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें : थलापति विजय की 'जन नायकन' ने तीसरे दिन पलटा गेम, 200 करोड़ क्लब में एंट्री पक्की, जानें कमाई

'धमाल 4' का टोटल कलेक्शन कितना हुआ?

16 दिन बाद 'धमाल 4' का भारत में नेट कलेक्शन 150.23 करोड़ रुपए हो गया है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 177.36 करोड़ रुपए पहुंच गया है। विदेशों में फिल्म ने शनिवार को लगभग 40 लाख रुपए कमाए, जिसके चलते टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 24.6 करोड़ रुपए हो गया है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने लगभग 201.96 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

'धमाल 4' का बजट और रिकवरी

रिपोर्ट्स की मानें तो 'धमाल 4' का निर्माण लगभग 150 करोड़ रुपए में है। जबकि 16 दिन बाद फिल्म ने भारत में नेट 150.23 करोड़ रुपए कूट लिए हैं। इस हिसाब से देखें तो फिल्म लागत निकाल कर 23 लाख रुपए के प्रॉफिट में पहुंच गई है। अब देखना यह है कि फिल्म मेकर्स को कितना मुनाफ़ा देकर रुकती है?

धमाल 4 की 16वें दिन की भारत में कमाई4.50 करोड़ रुपए
16वें दिन की विदेशों में कमाई40 लाख रुपए
भारत में कुल नेट कलेक्शन 150.23 करोड़ रुपए
भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 177.36 करोड़ रुपए
विदेशों में कुल ग्रॉस कलेक्शन 24.6 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कुल ग्रॉस कलेक्शन 201.96 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : इकलौता एक्टर कौन, जिसने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होते ही कहा- शुक्रिया मोदी जी!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने CJP से पूछा- पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?
थलापति विजय की 'जन नायकन' ने तीसरे दिन पलटा गेम, 200 करोड़ क्लब में एंट्री पक्की, जानें कमाई