अजय देवगन की 'धमाल 4' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 17 दिन में कर लिया इतना कलेक्शन!

Published : Jul 27, 2026, 08:20 AM ISTUpdated : Jul 27, 2026, 09:34 AM IST
Dhamaal 4 Day 17 Collection Report

सार

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4'  ने तीसरे वीकेंड भी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दिखाई। 17 दिनों में फिल्म भारत में नेट कमाई के मामले में 150 करोड़ से काफी आगे निकल गई है।

अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' रिलीज के ढाई हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। 10 जुलाई को सिनेमाघरों में आई इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन फैमिली ऑडियंस का साथ अब भी जारी है। तीसरे वीकेंड में किसी बड़ी फिल्म की टक्कर न मिलने का फायदा भी फिल्म को मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 17वें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है और कुल नेट कलेक्शन ₹156.56 करोड़ तक पहुंच गया है।

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 17 कितना रहा?

बॉक्स ऑफिस ट्रेंड के मुताबिक 'धमाल 4' ने 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को करीब ₹6.15 करोड़ की कमाई की। यह 16वें दिन के कलेक्शन (4.79 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 28 फीसदी से भी ज्यादा है। 17 दिन बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 156.56 करोड़ रुपए हो गया है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 184.8 करोड़ रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें : 4 दिन में 200 करोड़ पार हुई विजय की 'जन नायकन', चौथे दिन बना डाले 2 बड़े रिकॉर्ड!

धमाल 4 की भारत में अब तक की नेट कमाई इस प्रकार रही :-

दिन/हफ्ताभारत में नेट कलेक्शन
पहला हफ्ता99.09 करोड़ रुपए
दूसरा हफ्ता44.24 करोड़ रुपए
15वां दिन2.29 करोड़ रुपए
16वां दिन4.79 करोड़ रुपए
17वां दिन6.15 करोड़ रुपए
कुल नेट कलेक्शन156.56 करोड़ रुपए

Dhamaal 4 वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?

'धमाल 4' ने 17वें दिन विदेशों में लगभग 35 लाख रुपए का कलेक्शन किया, जिसकी बदौलत इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन लगभग 25 करोड़ रुपए हो गया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अब तक का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 209.8 करोड़ रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें : दो महीने में 2 बार विलेन, एक बार हीरो बन पर्दे पर आया यह स्टार, 2 मूवी डिजास्टर, तीसरी पर भी ख़तरा!

Dhamaal 4 OTT Release कब हो सकती है?

फिल्म की OTT रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धमाल 4' अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर की शुरुआत में Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है। मेकर्स की ओर से तारीख तय होने का इंतजार है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, अंजलि आनंद, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों ने काम किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Laughter Chefs Season 3 Winner बन क्या बोले अली गोनी-जन्नत जुबैर? प्राइज मनी पर शॉकिंग खुलासा!
4 दिन में 200 करोड़ पार हुई विजय की 'जन नायकन', चौथे दिन बना डाले 2 बड़े रिकॉर्ड!