
थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ टिकी हुई है। CBFC से जुड़ी देरी के बाद 23 जुलाई को रिलीज हुई इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा ने पहले ही वीकेंड में शानदार कमाई दर्ज की है। फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग लेने के बाद लगातार चार दिनों तक अच्छी पकड़ बनाए रखी। अब चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिनके बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹124.75 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, दुनियाभर में भी फिल्म तेजी से नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'जन नायकन' ने चौथे दिन यानी पहले रविवार को लगभग ₹32 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹124.75 करोड़ हो गया है। फिल्म को चार दिन का पहला वीकेंड मिला और इन चारों दिनों में भारत में इसका कलेक्शन इस प्रकार रहा: -
| दिन | कमाई |
| पहला दिन | ₹42.70 करोड़ |
| दूसरा दिन | ₹21.15 करोड़ |
| तीसरा दिन | ₹28.50 करोड़ |
| चौथा दिन | ₹32 करोड़ |
| टोटल नेट कलेक्शन | ₹124.75 करोड़ |
फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन ओवरसीज मार्केट में लगभग 10 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके चलते विदेशों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 71.50 करोड़ रुपए पहुंच गया है। कुल मिलाकर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करते हुए ग्रॉस 217.48 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर अब फिल्म के पहले हफ्ते के प्रदर्शन पर टिकी हुई है।
यह भी पढ़ें : दो महीने में 2 बार विलेन, एक बार हीरो बन पर्दे पर आया यह स्टार, 2 मूवी डिजास्टर, तीसरी पर भी ख़तरा!
चौथे दिन फिल्म के तमिल वर्जन ने भारत में 27.30 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। तेलुगु और हिंदी वर्जन ने क्रमशः 1.35 करोड़ रुपए और 3.35 करोड़ रुपए कमाए। चार दिन बाद भारत में फिल्म का लैंग्वेज वाइज कलेक्शन इस प्रकार रहा :-
| ‘जन नायकन’ का वर्जन | भारत में नेट कलेक्शन |
| तमिल | 108.25 करोड़ रुपए |
| तेलुगु | 6.85 करोड़ रुपए |
| हिंदी | 9.65 करोड़ रुपए |
यह भी पढ़ें : अजय देवगन की 'धमाल 4' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 17 दिन में कर लिया इतना कलेक्शन!
'जन नायकन' एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा है, जिसमें थलपति विजय ने पूर्व पुलिस अधिकारी वेत्री कोंडन का किरदार निभाया है। कहानी एक ऐसे अधिकारी की है, जो जेल में रहते हुए एक दिवंगत जेल अधिकारी की बेटी का सेना में जाने का सपना पूरा करता है। इसके साथ ही वह देश के लोकतंत्र को खतरे में डालने वाले खतरनाक अपराधी जॉन हिमलर के खिलाफ संघर्ष करता है। एक्शन, इमोशन और राजनीतिक ड्रामा से भरी इस फिल्म में थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और प्रकाश राज जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।