अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने तीसरे वीकेंड भी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दिखाई। 17 दिनों में फिल्म भारत में नेट कमाई के मामले में 150 करोड़ से काफी आगे निकल गई है।
अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' रिलीज के ढाई हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। 10 जुलाई को सिनेमाघरों में आई इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन फैमिली ऑडियंस का साथ अब भी जारी है। तीसरे वीकेंड में किसी बड़ी फिल्म की टक्कर न मिलने का फायदा भी फिल्म को मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 17वें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है और कुल नेट कलेक्शन ₹156.56 करोड़ तक पहुंच गया है।
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 17 कितना रहा?
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड के मुताबिक 'धमाल 4' ने 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को करीब ₹6.72 करोड़ की कमाई की। यह 16वें दिन के कलेक्शन (4.79 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 40 फीसदी से भी ज्यादा है। 17 दिन बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 157.13 करोड़ रुपए हो गया है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 185.41 करोड़ रुपए हो गया है।
यह भी पढ़ें : 4 दिन में 200 करोड़ पार हुई विजय की 'जन नायकन', चौथे दिन बना डाले 2 बड़े रिकॉर्ड!
धमाल 4 की भारत में अब तक की नेट कमाई इस प्रकार रही :-
| दिन/हफ्ता | भारत में नेट कलेक्शन |
| पहला हफ्ता | 99.09 करोड़ रुपए |
| दूसरा हफ्ता | 44.24 करोड़ रुपए |
| 15वां दिन | 2.29 करोड़ रुपए |
| 16वां दिन | 4.79 करोड़ रुपए |
| 17वां दिन | 6.72 करोड़ रुपए |
| कुल नेट कलेक्शन | 157.13 करोड़ रुपए |
Dhamaal 4 वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
'धमाल 4' ने 17वें दिन विदेशों में लगभग 35 लाख रुपए का कलेक्शन किया, जिसकी बदौलत इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन लगभग 25 करोड़ रुपए हो गया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अब तक का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 210 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है।
यह भी पढ़ें : दो महीने में 2 बार विलेन, एक बार हीरो बन पर्दे पर आया यह स्टार, 2 मूवी डिजास्टर, तीसरी पर भी ख़तरा!
Dhamaal 4 OTT Release कब हो सकती है?
फिल्म की OTT रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धमाल 4' अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर की शुरुआत में Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है। मेकर्स की ओर से तारीख तय होने का इंतजार है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, अंजलि आनंद, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों ने काम किया है।
