18वें दिन 76% गिरा 'धमाल 4' का कलेक्शन, जानिए तीसरे सोमवार कितनी कमाई कर पाई अजय देवगन की फिल्म?

Published : Jul 28, 2026, 08:20 AM IST
Dhamaal 4 Day 18 Box Office Collection

सार

कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ का तीसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन जारी है। कमाई में गिरावट जरूर आई है, लेकिन यह भारत में नेट 200 और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 250 करोड़ के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है।

अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म को भले ही मिले-जुले रिव्यू मिले हों, लेकिन दर्शकों का साथ अभी भी बरकरार है। 18वें दिन फिल्म की कमाई में रविवार के मुकाबले गिरावट जरूर आई, फिर भी इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाकर रखी। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 160 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया तो वहीं वर्ल्डवाइड यह 220 करोड़ रुपए के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है।

'धमाल 4' ने 18वें दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक, 'धमाल 4' 18वें दिन लगभग 5,076 शोज़ में दिखाई गई, जिनसे इसने भारत में लगभग 1.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का कुल इंडिया में नेट कलेक्शन 158.63 करोड़ रुपए और ग्रॉस लगभग 187 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। हालांकि, अगर रविवार की कमाई से तुलना करें तो फिल्म के कलेक्शन में 77.6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को फिल्म ने 6.72 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें : Dhamaal 4 ने 'टोटल धमाल' को पछाड़ा

भारत में 'धमाल 4' की अब तक की कमाई के आंकड़े

दिन/हफ्ताभारत में नेट कलेक्शन
पहला हफ्ता99.09 करोड़ रुपए
दूसरा हफ्ता44.24 करोड़ रुपए
15वां दिन2.29 करोड़ रुपए
16वां दिन4.79 करोड़ रुपए
17वां दिन6.72 करोड़ रुपए
18वां दिन1.50 करोड़ रुपए
कुल कलेक्शन158.63 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : सोमवार को पतली हुई विजय की 'जन नायकन' की हालत

ओवरसीज और वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना पहुंचा?

विदेशी बाजार में फिल्म ने 18वें दिन 25 लाख रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ओवरसीज ग्रॉस 25.20 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 210.61 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, विजय पाटकर और बिजेंद्र काला भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'मैंने अपने पापा को मरने में मदद किया' राम कपूर का सीक्रेट जान हिल गए Lock upp 2 वाले 'कैदी'
सोमवार को पतली हुई विजय की 'जन नायकन' की हालत, 5वें दिन बुरी तरह गिर बस इतनी कमाई कर पाई!