पहले वीकेंड में भारत में नेट 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली ‘जन नायगन’ की पहले सोमवार की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली।

थलापति विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही 'जन नायकन' ने पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। 23 जुलाई को रिलीज हुई इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा ने महज चार दिनों में दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली। हालांकि, सोमवार आते ही फिल्म की हालत पतली हो गई। पांचवें दिन 'जन नायकन' की कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई। एच. विनोद के निर्देशन में बनी मूवी अभी भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 150 करोड़ के आंकड़े से पीछे है। अब सबकी नज़र पहले हफ्ते के बाकी दिनों की कमाई पर है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म लागत वसूली कर पाती है या नहीं।

'जन नायकन' ने पांचवें दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, विजय स्टारर 'जन नायकन' ने पांचवें दिन यानी रिलीज के बाद पहले सोमवार को देशभर में लगभग 10.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अगर चौथे दिन (रविवार) की कमाई से तुलना करें तो इसमें 68.3 फीसदी की गिरावट आई है। यह गिरावट सप्ताह का आम दिन होने की वजह से मानी जा रही है, जो किसी भी फिल्म के लिए सामान्य बात होती है। गौरतलब है कि रविवार को फिल्म की कमाई 32 करोड़ रुपए रही थी।

यह भी पढ़ें : दो महीने में 2 बार विलेन, एक बार हीरो बन पर्दे पर आया यह स्टार, 2 मूवी डिजास्टर, तीसरी पर भी ख़तरा!

5वें दिन 'जन नायकन' का भारत में लैंग्वेज वाइज कलेक्शन

जन नायकन वर्जन5वें दिन भारत में नेट कलेक्शन
तमिल8.40 करोड़ रुपए
हिंदी1.20 करोड़ रुपए
तेलुगु55 लाख रुपए

'जन नायकन' ने 5 दिन में कुल कितनी कमाई की?

5 दिन में 'जन नायकन' का भारत में कुल नेट कलेक्शन 134.90 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं फिल्म की ग्रॉस कमाई 157.74 करोड़ रुपए हो गई है। बात ओवरसीज मार्केट की करें तो पांचवें दिन फिल्म ने यहां से 4 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसकी बदौलत विदेशों में फिल्म की ग्रॉस कमाई का आंकड़ा 75 करोड़ रुपए पहुंच गया है। कुल मिलकर 5 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ग्रॉस 233.24 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

यह भी पढ़ें :Dhamaal 4 ने 'टोटल धमाल' को पछाड़ा, अजय देवगन की टॉप 5 फिल्मों में शामिल होने से बस एक कदम दूर!

'जन नायकन' का डे वाइज कलेक्शन

दिनभारत में नेट कलेक्शनभारत में ग्रॉस कलेक्शनओवरसीज ग्रॉस कलेक्शनवर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन
पहला दिन42.7 करोड़ रुपए50.28 करोड़ रुपए27.50 करोड़ रुपए77.78 करोड़ रुपए
दूसरा दिन21.1 करोड़ रुपए24.72 करोड़ रुपए16 करोड़ रुपए40.72 करोड़ रुपए
तीसरा दिन28.90 करोड़ रुपए33.81 करोड़ रुपए18 करोड़ रुपए51.81 करोड़ रुपए
चौथा दिन32 करोड़ रुपए37.17 करोड़ रुपए10 करोड़ रुपए47.17 करोड़ रुपए
पांचवां दिन10.15 करोड़ रुपए11.76 करोड़ रुपए4 करोड़ रुपए15.76 करोड़ रुपए
टोटल कलेक्शन134.90 करोड़ रुपए157.74 करोड़ रुपए75.50 करोड़ रुपए233.24 करोड़ रुपए