रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले 7 दिन में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई। अब 8वें दिन की कमाई ने फिल्म की रफ्तार और आगे के प्रदर्शन को लेकर दिलचस्पी बढ़ा दी है।
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह एक्शन एंटरटेनर तमिल, तेलुगु और हिंदी बाजारों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। पहले 7 दिन के मजबूत परफॉर्मेंस के बाद अब फिल्म ने 8वें दिन भी दमदार प्रदर्शन किया। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या यह रफ्तार दूसरे हफ्ते में भी कायम रह पाएगी? आठवें दिन के शुरुआती आंकड़े फिल्म की कमाई को लेकर नई तस्वीर पेश करते हैं।
‘जेलर 2’ का 8वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, 8वें दिन यानी गुरुवार (22 अक्टूबर) को 'जेलर 2' ने शाम 7 बजे तक लगभग 11.27 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म का यह आंकड़ा देशभर में चले 10,067 शोज से आया है। इसमें से 7.50 करोड़ रुपए फिल्म के अकेले तमिल वर्जन ने कमाए। 8वें दिन लैंग्वेज वाइज फिल्म की कमाई कुछ इस प्रकार रही :-
तमिल वर्जन : 7.50 करोड़ रुपए (4,529 शोज से)
तेलगु वर्जन : 2.38 करोड़ रुपए (1,614 शोज से)
हिंदी वर्जन : 1.39 करोड़ रुपए (3,924 शोज से)
'जेलर 2' का भारत में नेट कलेक्शन कितना हुआ?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की थी। पहले दिन से ही फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी नजर आई। फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपए का इंडिया नेट कलेक्शन किया। दूसरे दिन कमाई 37.10 करोड़ रुपए रही, जबकि तीसरे दिन 47.25 करोड़ रुपए आए। चौथे दिन फिल्म ने 55.85 करोड़ रुपए कमाए। इसके बाद पांचवें दिन 42.35 करोड़ रुपए और छठे दिन 46.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज किया गया। पहले हफ्ते के सातवें दिन कमाई घटकर 28.15 करोड़ रुपए रह गई। 8वें दिन के 11.27 करोड़ रुपए रुपए मिलाने के बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 328.47 करोड़ रुपए हो गया है।
‘जेलर 2’ ने दुनियाभर में कितनी कमाई की?
भारत में मजबूत प्रदर्शन के साथ फिल्म ने विदेशी बाजारों में भी कमाई की। सातवें दिन विदेशों से फिल्म ने 5 करोड़ रुपए अतिरिक्त कमाए। रिपोर्ट के मुताबिक, इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 205 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 576.45 करोड़ रुपए हो गया था। 8वें दिन के ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़े आने अभी बाकी है। लेकिन सिर्फ भारत में हुई नेट कमाई को मिलाकर ही देखें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 587 करोड़ के पार हो गया है। पूरी उम्मीद है कि फाइनल आंकड़ा आने पर यह फिल्म वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो जाएगी।







