
अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 30 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव के बावजूद यह कॉमेडी फ्रेंचाइजी अब तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। 30वें दिन यानी चौथे शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। शनिवार को फिल्म की ग्रीथ हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन : ब्रैंड न्यू डे' से भी काफी बड़ी रही। तेजी देखने को नहीं मिली। इसके साथ ही यह फिल्म भारत में 175 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन को पार कर गई है। पढ़ें फिल्म की 'धमाल 4' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी एडवेंचर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने 30वें दिन यानी चौथे शनिवार को भारत में लगभग 1.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अगर 29वें दिन यानी शुक्रवार को हुई कमाई (50 लाख रुपए) के मुकाबले यह कलेक्शन लगभग 143% ज्यादा है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी ग्रोथ शनिवार को हालिया रिलीज फिल्म 'स्पाइडर-मैन : ब्रैंड न्यू डे' के मुकाबले काफी ज्यादा है। इस हॉलीवुड फिल्म ने शनिवार को 31 करोड़ रुपए कमाए, जो शुक्रवार के कलेक्शन (15 करोड़ रुपए) के मुकाबले 106.7 फीसदी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें : Spider Man Brand New Day बनी सबसे कमाऊ हॉलीवुड फिल्म, 10वें दिन 100% से ज्यादा उछली कमाई!
30वें दिन की कमाई जुड़ने के बाद ‘धमाल 4’ का भारत में नेट कलेक्शन लगभग 175.35 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 206.62 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने ग्रॉस लगभग 233 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर डाली है।
यह भी पढ़ें : Viral Video: 'आपकी पैंट नीचे खिसक गई...', निया शर्मा का ऐसा फैशन देख भड़क रहे लोग
थिएटर रन के बाद अब दर्शकों को ‘धमाल 4’ की OTT रिलीज का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 4 सितंबर को Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, दी गई जानकारी के अनुसार यह तारीख रिपोर्ट्स पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा और रवि किशन भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। कॉमेडी फ्रेंचाइजी की वजह से फिल्म को रिलीज के बाद से ही दर्शकों का ध्यान मिला।फिल्म के एंड क्रेडिट्स सीन में मेकर्स ने अगली फिल्म की ओर इशारा किया है। यानी फ्रेंचाइजी के अगले चैप्टर की संभावना को फिल्म ने थिएटर में ही हवा दे दी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।