Dhamaal 4 First Review: अजय देवगन की 'धमाल 4' में किसने सबसे ज्यादा हंसाया? पढ़ें पहला रिव्यू

Published : Jul 09, 2026, 08:19 PM IST
Dhamaal 4 First Review

सार

'धमाल 4' की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद शुरुआती रिएक्शंस सामने आए हैं। दर्शकों ने फिल्म के ह्यूमर, कॉमिक सिचुएशन्स और स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की।

अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर फैमिली ऑडियंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। रिलीज से पहले मेकर्स ने इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर शुरुआती रिएक्शन सामने आने लगे हैं। शुरुआती दर्शकों का कहना है कि फिल्म अपने कॉमिक अंदाज, मजेदार सिचुएशन्स और स्टारकास्ट की शानदार टाइमिंग से भरपूर मनोरंजन करती है। खास बात यह है कि कई लोगों ने अरशद वारसी और जावेद जाफरी की जोड़ी को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया है।

Dhamaal 4 First Review: स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद कैसा मिला रिस्पॉन्स?

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने वाले कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा की। शुरुआती प्रतिक्रियाओं के मुताबिक, 'धमाल 4' पूरी तरह फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें भरपूर कॉमेडी, मजेदार घटनाएं और लगातार हंसाने वाले पल देखने को मिलते हैं। कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म शुरुआत से अंत तक मनोरंजन का स्तर बनाए रखती है।

यह भी पढ़ें : अजय देवगन की 'धमाल 4' के एंड सीन में बड़ा सरप्राइज! मेकर्स ने की यह बड़ी तैयारी

क्या अरशद वारसी और जावेद जाफरी हैं फिल्म की सबसे बड़ी ताकत?

एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर लिखा, "फिल्म 'धमाल 4' की सबसे खास बात इसका ह्यूमर और वे सिचुएशन्स हैं, जिनमें किरदार फंसे हुए हैं। अजय देवगन, संजय मिश्रा, रितेश देशमुख और अंजलि ने शानदार काम किया है, लेकिन इस फिल्म की आत्मा 'आदि-मानव' यानी जावेद जाफरी और अरशद वारसी हैं।"

 

 

Dhamaal 4 में क्या नया देखने को मिलेगा?

शुरुआती रिव्यू के मुताबिक, फिल्म अपनी पुरानी सफल कॉमेडी शैली को ही आगे बढ़ाती है। हालांकि कहानी में कुछ नई परिस्थितियां और नए किरदार जोड़े गए हैं, जो इसे ताजगी देते हैं। फिल्म फ्रेंचाइजी के पुराने अंदाज को बरकरार रखते हुए नए कॉमिक मोमेंट्स पेश करती है।

क्या इंद्र कुमार की राइटिंग और डायरेक्शन ने मारी बाजी?

एक अन्य दर्शक ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, "धमाल फ्रेंचाइजी की फिल्में जिस फॉर्मूले पर चलती रही हैं, अजय देवगन की यह फिल्म भी उसी रास्ते पर आगे बढ़ती है। हालांकि किरदार और उनके सामने आने वाली परिस्थितियां नई हैं, इसलिए फिल्म मनोरंजक लगती है। इंद्र कुमार की राइटिंग और डायरेक्शन दर्शकों को लगातार बांधे रखने में सफल रहती है।"

 

 

 

यह भी पढ़ें : इस शुक्रवार का बॉक्स ऑफिस धमाका: 'धमाल 4' समेत रिलीज होंगी 25+ फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

क्या Dhamaal 4 फैमिली ऑडियंस के लिए पैसा वसूल साबित होगी?

शुरुआती सोशल मीडिया रिएक्शन्स को देखें तो फिल्म को फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है। हालांकि अंतिम फैसला दर्शकों और बॉक्स ऑफिस रिस्पॉन्स के बाद ही साफ होगा, लेकिन फिलहाल पहले रिव्यूज ने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है। यदि वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहता है, तो फिल्म को शुरुआती दिनों में अच्छा फायदा मिल सकता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

अजय देवगन की 'धमाल 4' के एंड सीन में बड़ा सरप्राइज! मेकर्स ने की यह बड़ी तैयारी
एक्ट्रेस स्वाति रेड्डी ने डायरेक्टर श्रीकांत नागोथी से रचाई शादी