जुलाई के दूसरे शुक्रवार सिनेमाघरों में 'धमाल 4' समेत कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। कॉमेडी, एक्शन, हॉरर और रोमांस के शौकीनों के लिए ढेरों विकल्प मौजूद हैं।
सिनेमा लवर्स को हर शुक्रवार का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। क्योंकि यह वो दिन होता है, जब बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की दस्तक होती है और उन्हें वीकेंड में एंटरटेनमेंट के लिए नया कंटेंट मिल जाता है। जुलाई 2026 के दूसरे शुक्रवार को भी कई फ़िल्में थिएटर्स में रिलीज होने जा रही हैं,जो दर्शकों के एक्साइटमेंट को बढ़ा सकती हैं। इनमें कोई कॉमेडी जॉनर की फिल्म है तोकोई एक्शन ड्रामा। कोई हॉरर सुपरनेचुर थ्रिलर है तो कोई रोमांटिक ड्रामा । नज़र डालिए इस शुक्रवार को रिलीज हो रहीं मूवीज पर...
1. धमाल 4

- जॉनर : एडवेंचर कॉमेडी
- भाषा : हिंदी
- CBFC सर्टिफिकेट : UA13+
यह बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल' की चौथी क़िस्त है, जिसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अर्र्षद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकारों ने काम किया है।
2. लेनिन (Lenin)

- जॉनर : एक्शन ड्रामा
- भाषा : तेलुगु
- CBFC सर्टिफिकेट : UA16+
इस फिल्म में अखिल अक्किनेनी और भाग्यश्री बोरसे लीड रोल में हैं, जबकि इसका निर्देशन मुरली किशोर अब्बुरु ने किया है।
यह भी पढ़ें : 'धमाल 4' पहले दिन बनाएगी रिकॉर्ड? अजय देवगन की टॉप 10 मूवीज में इन 2 को देगी मात!
3. ईविल डेड बर्न (Evil Dead Burn)

- जॉनर : हॉरर सुपरनेचुरल थ्रिलर
- भाषा : इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु
- CBFC सर्टिफिकेट : A
हॉलीवुड की इस हॉरर फिल्म का डायरेक्शन सेबास्टियन वनिसेक ने किया है। फिल्म में लुसियन बुचानन, हंटर दूहन और सौहेला याकूब जैसे कलाकार दिखाई देंगे।
4. इधयम मुरली (Idhayam Murali)

- जॉनर : रोमांटिक ड्रामा
- भाषा : तमिल
- CBFC सर्टिफिकेट : UA13+
आकाश भास्करन ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। जबकि इसमें अथर्व मुरली, फहाद फाजिल, प्रीति मुकुंदन, कयादु लोहार और नटराजन सुब्रमण्यम जैसे कलाकारों ने काम किया है।
5.मोना (Moana)

- जॉनर : फंतासी एडवेंचर कॉमेडी
- भाषा : इंग्लिश, हिंदी
- CBFC सर्टिफिकेट : UA7+
हॉलीवुड की इस फिल्म की स्टार कास्ट में कैथरीन लागाइया, ड्वेन जॉनसन और रेना ओवेन जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन थॉमस कैल ने किया है।
यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार की 'वेलकम 4' कन्फर्म! डायरेक्टर अहमद खान ने किया बड़ा खुलासा
6.रक्की (Rakky)

- जॉनर : एक्शन क्राइम थ्रिलर
- भाषा : कन्नड़
- CBFC सर्टिफिकेट : UA16+
रक्की सुरेश,आशिका सोमशेखर, पल्लवी मंजुनाथ, संपत मैत्रेय जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का डायरेक्शन वेंकट भारद्वाज ने किया है।
ये 21 फ़िल्में भी इस शुक्रवार को थिएटर्स में आ रही हैं :-

- वसुदेव सुतम (माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा) : तेलुगु (UA16+)
- लव ओह लव (रोमांटिक कॉमेडी) : तमिल, तेलुगु (UA13+)
- बॉयज नेवर कॉम्प्रोमाइज (हॉरर कॉमेडी) : कन्नड़, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम हिंदी (A)
- ब्यूटी (सस्पेंस क्राइम थ्रिलर) : कन्नड़ (UA16+)
- तुला पाहता (रोमांटिक फैमिली ड्रामा) : मराठी (UA16+)
- द इनवाइट (कॉमेडी ड्रामा) : इंग्लिश (A)
- श्री कृष्णा (सस्पेंस थ्रिलर) : कन्नड़ (UA16+)
- मदर प्रॉमिस (फैमिली ड्रामा) : कन्नड़ (UA16+)
- आजो अर्धांगिनी (फैमिली ड्रामा) : बंगाली (UA16+)
- मधुर्कानल (ड्रामा ) : तमिल (UA16+)
- लाइनबाला (ड्रामा) : ओडिया (UA13+)
- सरपंच (फैमिली एक्शन ड्रामा) : पंजाबी (UA16+)
- हृदयम मुरली (रोमांटिक ड्रामा) : तेलुगु (UA13+)
- लक्ष्मीकांतन कोलाईवाज़क्कू (क्राइम ड्रामा) : तमिल (UA13+)
- पिंजर (सोशल ड्रामा) : बंगाली (UA16+)
- रांगा (साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा) : गुजराती (UA13+)
- गुरूजी नमस्कार (सोशल ड्रामा) : ओड़िया (U)
- अरूपी (सुपरसचुरल हॉरर थ्रिलर) : तमिल (UA 16+)
- वॉयस ऑफ़ कर्मा (मिस्ट्री थ्रिलर) : हिंदी (UA16+)
- चंद्रप्पन(एक्शन थ्रिलर) : तेलुगु (UA16+)
- गेट अप किंगशुक (कॉमेडी ड्रामा) : बंगाली (UA7+)
