
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कथित इस्तीफे की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से वायरल होने लगीं। रिपोर्ट्स की मानें तो NEET Paper Leak को लेकर जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में स्टूडेंट्स के लगातार प्रदर्शन और पिछले 10 दिनों में हुई घटनाओं और बढ़ते सार्वजनिक व राजनीतिक दबाव के बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस घटनाक्रम के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, तृप्ति डिमरी, वरुण धवन, सोनम कपूर और वाणी कपूर समेत कई चर्चित नामों की गतिविधियां इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गईं।
बताया गया कि धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 10 दिनों में सामने आए घटनाक्रम से वह "दुखी" हैं। उनके अनुसार, लगातार बढ़ते सार्वजनिक और राजनीतिक दबाव के बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपने का फैसला किया। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर #DharmendraPradhanResigns तेजी से ट्रेंड करने लगा।
धर्मेंद्र प्रधान के कथित इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पत्रकार फे डीसूज़ा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट सेक्शन में 👏❤️🙌 इमोजी पोस्ट किए। इसे कई सोशल मीडिया यूजर्स ने साझा किए गए संदेश के प्रति समर्थन के तौर पर देखा।
'धुरंधर' फेम आयशा खान ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखा, “ यह वाकई एक सकारात्मक संकेत है। अब उम्मीद है कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा मिलेगा, हालांकि किसी अपने को खोने का दर्द दुनिया की कोई भी भरपाई नहीं कर सकती। साथ ही यह भी उम्मीद है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों के साथ न्याय होगा और जवाबदेही तय की जाएगी। आखिर इन्हीं युवाओं के भविष्य के लिए हम सभी आवाज उठा रहे थे। यह भी नहीं भूलना चाहिए कि इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को लेकर भी निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। देश का यह दौर हमेशा मेरी यादों का अहम हिस्सा रहेगा। इस पूरी यात्रा ने हम सभी को बहुत कुछ सिखाया है। जब इरादा मजबूत हो, तो रास्ता जरूर निकलता है। जय हिंद।”
यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब देश का नया शिक्षा मंत्री कौन? जानें रेस में सबसे आगे कौन
फे डीसूज़ा की पोस्ट को कई चर्चित बॉलीवुड सितारों ने लाइक भी किया। इनमें आलिया भट्ट, तृप्ति डिमरी, सोनम कपूर, वरुण धवन समेत कई अन्य सेलिब्रिटीज शामिल बताए गए। इसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।
एक्टर विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान की एक तस्वीर शेयर करते हुए रणबीर कपूर पर फिल्माया गया गाना ‘अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना’ लिखा है।
एक्ट्रेस वाणी कपूर ने इस पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया पर लिखा, "हर उस छात्र के लिए, जिसने लगातार कोशिश की, लगातार सवाल पूछे और लगातार उम्मीद बनाए रखी... यह पल उसी के लिए है।" उनकी यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की गई और यूजर्स ने इस पर बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया दी।
धर्मेंद्र प्रधान के कथित इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया। एक ओर कई यूजर्स इसे छात्रों की आवाज की जीत बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोग पूरे घटनाक्रम पर अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रियाओं ने भी इस चर्चा को और ज्यादा वायरल बना दिया है। नीचे पढ़ें अन्य रिएक्शंस…
एक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “Only Love Gen Z.”
एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने लिखा, “अब आगे कुछ भी हो। तुम जीत गए हो। जल्दी जाओ और जश्न मनाओ।”
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने प्रदर्शनकारियों को चीयर करते हुए लिखा, “आपने कर दिखाया।”
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।