मुनव्वर फारूकी का सेलेब्रिटीज पर निशाना, बोले- 'हिम्मत और सुविधा में फर्क होता है'

Published : Jul 25, 2026, 03:49 PM IST
मुनव्वर फारूकी

सार

Munawar Faruqui Slams Celebrities for Student Protest: NEET-UG विवाद पर मुनव्वर फारूकी ने सेलेब्स की देरी से प्रतिक्रिया पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब छात्र 25 दिनों से संघर्ष कर रहे थे, तब प्रभावशाली लोग चुप थे…।

NEET-UG पेपर लीक और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर पिछले कुछ दिनों से देशभर में बहस तेज है। शुरुआत में जहां केवल कुछ चुनिंदा कलाकार ही छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आए थे, वहीं अब बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए अपना समर्थन जता रहे हैं। हालांकि इन पोस्ट्स के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल भी उठने लगे कि आखिर इतने दिनों तक चुप्पी क्यों साधी गई थी। इसी बीच स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' विनर मुन्नवर फारूकी ने बिना किसी का नाम लिए एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। उन्होंने कहा कि जब युवा सड़कों पर संघर्ष कर रहे थे, तब कई प्रभावशाली लोग चुप रहे और अब माहौल बदलने के बाद अपनी आवाज उठा रहे हैं।

'हिम्मत तब होती है जब डर के बावजूद आवाज उठाई जाए'

मुन्नवर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उन्हें इस बात से निराशा हुई कि ज्यादातर सेलिब्रिटीज ने तब अपनी राय रखी, जब प्रधानमंत्री का बयान सामने आया और जनभावना बदलने लगी। उन्होंने लिखा कि पिछले 25 दिनों तक युवा सड़कों पर संघर्ष करते रहे, आलोचनाएं झेलते रहे और अपनी आवाज उठाने की कीमत चुकाते रहे, लेकिन उस समय अधिकांश बड़े चेहरे खामोश रहे।  मुन्नवर ने आगे लिखा कि अगर किसी मुद्दे पर स्टैंड लेना है तो वह डर खत्म होने के बाद नहीं, बल्कि सही समय पर लेना चाहिए। उनके मुताबिक, यदि समर्थन केवल सार्वजनिक दबाव या माहौल देखकर दिया जाए, तो उसे साहस नहीं बल्कि सुविधा कहा जाएगा।

और पढ़ें -  OTT पर छाए विक्रांत मैसी, ये 7 फिल्में और वेब सीरीज बिल्कुल न करें मिस

'अगर पहले बोलते तो शायद हालात इतने नहीं बिगड़ते'

अपने पोस्ट में मुन्नवर ने यह भी कहा कि अगर ज्यादा प्रभावशाली लोग शुरुआत में ही छात्रों के समर्थन में सामने आते, तो शायद स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में भी लिखा कि "Courage aur Convenience mein fark hota hai" यानी हिम्मत और सुविधा में बड़ा अंतर होता है। यह लाइन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और कई लोग इसे शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

फैंस ने मुन्नवर फारूकी को किया सपोर्ट

मुन्नवर के पोस्ट पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने उनकी बात का समर्थन करते हुए लिखा कि उन्होंने सही समय पर सही मुद्दा उठाया है। एक यूजर ने कमेंट किया, "Real talk, pure respect." वहीं दूसरे ने लिखा, "Proud of you Munawar." कई लोगों का कहना था कि किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर प्रभावशाली लोगों की समय पर प्रतिक्रिया काफी मायने रखती है।

और पढ़ें -   जंतर-मंतर से लौटते ही बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हो गई ये बीमारी, करना पड़ा आइसोलेट

पहले भी छात्रों के समर्थन में खुलकर बोले थे मुन्नवर

यह पहली बार नहीं है जब मुन्नवर फारूकी ने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई हो। इससे पहले भी उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन और उससे जुड़ी घटनाओं पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि छात्र केवल अपने भविष्य और अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की, लेकिन पेपर लीक होने के कारण उनका समय, पैसा और भविष्य दांव पर लग गया। मुन्नवर ने यह भी कहा था कि कई छात्रों ने मानसिक तनाव झेला और कुछ ने अपनी जान तक गंवा दी, ऐसे में जिम्मेदारी तय होना बेहद जरूरी है।

सरकार से भी पूछा था बड़ा सवाल

जंतर-मंतर से सामने आए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मुन्नवर ने कहा था कि देश के छात्र अपराधी या आतंकवादी नहीं हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील की थी कि जो अधिकारी अपना काम सही तरीके से नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके अनुसार छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला राजनीति से ऊपर होना चाहिए और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

मुन्नवर फारूकी का यह पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। एक तरफ कई लोग उनकी बात से सहमत नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि हर व्यक्ति अपनी सुविधा और परिस्थितियों के अनुसार अपनी राय व्यक्त करता है। फिलहाल इतना तय है कि छात्रों के आंदोलन को लेकर बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की प्रतिक्रियाएं लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं और मुन्नवर फारूकी का यह बयान भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

जब श्रीदेवी ने अपने से 40 साल बड़े एक्टर संग किया रोमांस, इन 5 उम्र में बड़े सितारों संग बनी सुपरहिट जोड़ी
'बाइसेक्शुअल होने की वजह से नहीं मिला काम', 'लॉक अप 2' की आकांक्षा चमोला पर एक्ट्रेस का खुलासा!