OTT पर छाए विक्रांत मैसी, ये 7 फिल्में और वेब सीरीज बिल्कुल न करें मिस

Published : Jul 25, 2026, 01:43 PM IST
विक्रांत मैसी की हिट OTT मूवीज और वेब सीरीज

सार

Vikrant Massey Hit OTT Web Series and Movies List: विक्रांत मैसी एक दमदार अभिनेता हैं। अगर आप उनकी कुछ चुनिंदा हिट और रीसेट फिल्में एजॉय करना चाहते हैं तो OTT प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल ये फिल्में और वेब सीरीज जरूर ट्राय करें।

बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद और दमदार कलाकारों में शामिल विक्रांत मैसी इनदिनों अपनी नई सीरीज 'मुसाफिर कैफे' को लेकर चर्चा में हैं। अपनी सहज एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों में ढलने की कला के दम पर उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अगर आपने उनकी नई सीरीज देख ली है और अब उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस वाली दूसरी फिल्में और वेब सीरीज तलाश रहे हैं, तो आपके लिए यह लिस्ट किसी ट्रीट से कम नहीं है। रोमांस, थ्रिलर, क्राइम और इंस्पिरेशनल ड्रामा—हर जॉनर में विक्रांत ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

12th फेल (12th Fail)

विदु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी '12th Fail' विक्रांत मैसी के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की संघर्षपूर्ण जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने गरीबी और कठिन परिस्थितियों को हराकर सफलता हासिल की। फिल्म में विक्रांत की एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा। अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो इसे JioHotstar पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

और पढ़ें  -  जंतर-मंतर से लौटते ही बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हो गई ये बीमारी, करना पड़ा आइसोलेट

हसीन दिलरुबा (Haseen Dillruba)

अगर आपको रोमांटिक थ्रिलर पसंद हैं, तो 'हसीन दिलरुबा' आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। फिल्म में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक ऐसे मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें हर किरदार पर शक होता है और आखिर तक सस्पेंस बना रहता है। यह फिल्म Netflix पर अवेलेबल है।

फिर आई हसीन दिलरुबा (Phir Aayi Haseen Dillruba)

पहले पार्ट की सफलता के बाद आई 'फिर आई हसीन दिलरुबा' कहानी को नए ट्विस्ट और ज्यादा रोमांच के साथ आगे बढ़ाती है। फिल्म में ऋषु और रानी अपने अतीत से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन नई कंडीशन उनकी मुश्किलें और बढ़ा देती हैं। अगर आपको पहले पार्ट का रोमांच पसंद आया था, तो इसका सीक्वल भी जरूर देखें। यह भी Netflix पर स्ट्रीम हो रही है।

मिर्जापुर (Mirzapur)

अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट क्राइम वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में विक्रांत मैसी ने बबलू पंडित का किरदार निभाया था। भले ही उनका किरदार पहले सीजन में खत्म हो गया था, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस आज भी दर्शकों को याद है। अब 'Mirzapur: The Film' को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

और पढ़ें -  जंतर-मंतर से लौटते ही बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हो गई ये बीमारी, करना पड़ा आइसोलेट

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल (Broken But Beautiful)

रोमांटिक ड्रामा पसंद करने वालों के लिए 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' एक शानदार ऑप्शन है। इसमें विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। प्यार, जुदाई और दूसरी शुरुआत की भावनात्मक कहानी इस सीरीज को खास बनाती है। इसे Amazon Prime Video और JioHotstar दोनों पर देखा जा सकता है।

सेक्टर 36 (Sector 36)

अगर आप डार्क क्राइम थ्रिलर देखना पसंद करते हैं, तो 'सेक्टर 36' आपके लिए है। यह फिल्म नोएडा के चर्चित सीरियल मर्डर केस से प्रेरित बताई जाती है। फिल्म में विक्रांत मैसी ने एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया है, जबकि दीपक डोबरियाल पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आते हैं। यह फिल्म Netflix पर अवेलेबल है।

द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report)

'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी पत्रकार की भूमिका में नजर आते हैं। फिल्म 2002 के गोधरा ट्रेन कांड की बैकग्राउंड पर बेस्ड है और इसमें राशी खन्ना व रिद्धि डोगरा भी अहम भूमिकाओं में हैं। थिएटर में फिल्म मिस कर चुके दर्शक इसे अब ZEE5 पर देख सकते हैं।

हर किरदार में छोड़ते हैं अलग छाप

विक्रांत मैसी उन चुनिंदा एक्टर्स में शामिल हैं, जो हर किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। चाहे इंस्पायर कहानी हो, रोमांटिक ड्रामा, क्राइम थ्रिलर या इंटेंस वेब सीरीज—वह हर बार अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को इम्प्रेस करते हैं। अगर आपको 'मुसाफिर कैफे' पसंद आई है, तो ये सात फिल्में और वेब सीरीज आपकी OTT वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

OTT पर रिलीज होते ही विक्रांत मैसी की इस सीरीज ने मचाया धूम, लव ट्रायंगल पर बेस्ड है कहानी
जंतर-मंतर से लौटते ही बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हो गई ये बीमारी, करना पड़ा आइसोलेट