
विक्रांत मैसी एक बार फिर अपने इमोशनल और सादगी भरे अंदाज से दर्शकों के बीच लौट आए हैं। उनकी नई रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' रिलीज के कुछ ही घंटों में दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के पहले 24 घंटे के भीतर यह नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय सीरीज में शामिल हो गई। 'लॉकअप 2' समेत कई सीरीज को पीछे छोड़ते हुए यह सीरीज नंबर. 1 पर विराजमान है।
'मुसाफिर कैफे' की कहानी चंदर (विक्रांत मैसी), सुधा (वेदिका पिंटो) और प्रीति (महिमा मकवाना) के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज दो अलग-अलग टाइमलाइन में चलती है। एक तरफ चंदर और सुधा की अधूरी प्रेम कहानी है, तो दूसरी तरफ चंदर और उसकी पत्नी प्रीति का शांत लेकिन इमोशनल रिश्ता। कहानी यह सवाल छोड़ती है कि क्या पहली मोहब्बत सच में कभी खत्म होती है या जिंदगी आगे बढ़ना सिखा देती है।
और पढ़ें: 'शोगुन' सीजन 2 में रिक कुमाजावा की एंट्री, निभाएंगे ये खास किरदार
अगर इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत की बात करें तो वह विक्रांत मैसी की एक्टिंग है। उन्होंने चंदर के किरदार में भावनाओं, उलझनों और खामोशी को बेहद सहज तरीके से निभाया है। वेदिका पिंटो भी अपने किरदार में प्रभाव छोड़ती हैं, जबकि महिमा मकवाना ने एक मेच्योर और बैलेंस एक्टिंग की हैं। तीनों कलाकारों की परफॉर्मेंस कहानी को रियलिस्टिक बनाती है।
यह सीरीज सस्पेंस से भरपूर नहीं, बल्कि इमोशन से लबरेज है। 'मुसाफिर कैफे' उन दर्शकों के लिए है जो रिश्तों, इमोशंस और स्लो-बर्न रोमांस वाली कहानियां पसंद करते हैं। मसूरी और भोपाल की खूबसूरत लोकेशन, सुकून देने वाला बैकग्राउंड स्कोर और सरल स्क्रीनप्ले इसे अलग पहचान देते हैं। हालांकि कुछ जगह कहानी की रफ्तार धीमी महसूस हो सकती है, लेकिन इमोशनल मोमेंट्स इसकी भरपाई कर देते हैं।आप रिश्तों पर आधारित कहानियां देखना पसंद करते हैं, तो 'मुसाफिर कैफे' इस वीकेंड आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है।
और पढ़ें:Netflix पर बच्चों के लिए 7 बेस्ट मोटिवेशनल फिल्में, बच्चों के साथ करें वीकेंड एन्जॉय
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।