अगर इस वीकेंड बच्चों के साथ बाहर घूमने का कोई प्लान नहीं है, तो घर पर फैमिली स्क्रीन टाइम को यादगार बनाया जा सकता है। हम आपको नेटफ्लिक्स की 7 ऐसी किड्स-फ्रेंडली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने 10 साल के बच्चों के साथ बैठकर देख सकते हैं। ये फिल्में मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें जिंदगी की कई अच्छी सीख भी देंगी।

वीकेंड पर अगर आप अपने बड़े होते बच्चे के साथ ऐसी एंटरटेनिंग फिल्में देखना चाहते हैं, जो मनोरंजन के साथ अच्छी सीख भी दें, तो नेटफ्लिक्स एक बेहतरीन ओटीटी प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। यहां पर कई शानदार फैमिली और एनिमेटेड फिल्में मौजूद हैं। ये फिल्में दोस्ती, आत्मविश्वास, मेहनत, परिवार, सपनों और जिंदगी के अहम सबक सिखाती हैं। यहां हम आपको 7 ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बच्चे और बड़े दोनों साथ बैठकर देख सकते हैं।

The Mitchells vs. The Machines (2021)

अगर आपका बच्चा टेक्नोलॉजी और एडवेंचर पसंद करता है तो यह फिल्म परफेक्ट है। कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो रोबोट्स के हमले से दुनिया को बचाने निकलता है।

क्या सीख मिलेगी?

  • परिवार की अहमियत
  • टीमवर्क
  • मुश्किल हालात में हार न मानना

Klaus (2019)

क्रिसमस पर आधारित यह खूबसूरत एनिमेशन फिल्म दयालुता और इंसानियत का संदेश देती है। इसकी विजुअल क्वालिटी और कहानी दोनों शानदार हैं।

क्या सीख मिलेगी?

  • दूसरों की मदद करना
  • अच्छाई हमेशा लौटकर आती है
  • दोस्ती की ताकत

 Leo (2023)

एडम सैंडलर की आवाज वाली यह फिल्म एक बूढ़ी छिपकली की कहानी है, जो बच्चों को जिंदगी के डर और चुनौतियों का सामना करना सिखाती है।

क्या सीख मिलेगी?

  • आत्मविश्वास बढ़ाना
  • डर पर जीत
  • खुलकर अपनी बात रखना

Nimona (2023)

यह फिल्म अलग सोच रखने वाले बच्चों के लिए बेहतरीन है। इसमें एक शेप-शिफ्टिंग लड़की और एक नाइट की कहानी दिखाई गई है।

क्या सीख मिलेगी?

  • खुद को स्वीकार करना
  • दूसरों को जज न करना
  • साहस और ईमानदारी

Chicken Run: Dawn of the Nugget (2023)

मशहूर 'Chicken Run' का सीक्वल बच्चों को रोमांच के साथ जिम्मेदारी और हिम्मत की अहमियत को समझाता है। बच्चे इस मूवी को देखकर फैमिली के प्रति और भी जुड़ाव महसूस करेंगे।

क्या सीख मिलेगी?

  • परिवार के लिए संघर्ष
  • जिम्मेदारी निभाना
  • बहादुरी

My Father's Dragon (2022)

यह भावनात्मक एडवेंचर फिल्म एक छोटे लड़के की कहानी है, जो एक जादुई ड्रैगन की मदद करता है।

क्या सीख मिलेगी?

  • दया और सहानुभूति
  • दोस्ती
  • उम्मीद बनाए रखना

इसे भी पढ़ें:दूसरे दिन धड़ाम हुईं विजय की 'जन नायकन', फिर भी पार किया 100 CR की कमाई का आंकड़ा

 The Sea Beast (2022)

समुद्री रोमांच से भरपूर यह फिल्म डर और पूर्वाग्रह को तोड़ने की प्रेरणा देती है। इसकी कहानी और एनिमेशन बच्चों को अंत तक बांधे रखते हैं।

क्या सीख मिलेगी?

  • सच की तलाश करना
  • साहसी बनना
  • अलग सोच रखने की हिम्मत

इसे भी पढ़ें:'तुम दुनिया की सबसे बदसूरत औरत हो...', पति की ये बात सुन टूट गई थीं ‘सविता विरानी’