Dhurandhar 2 का वो एक्टर जो नहीं देख पाया अपनी ही फिल्म, मजबूरी सुन फट पड़ेगा कलेजा

Published : Mar 24, 2026, 06:14 PM IST
dhurandhar 2 small actor emotional story

सार

धुरंधर: द रिवेंज के एक छोटे कलाकार ने बताया कि फिल्म में काम करने के बावजूद वो अब तक अपने बच्चों को अपनी ही फिल्म नहीं दिखा पाए हैं। इसके पीछे उन्होंने जो मजबूरी बताई है, उसे जान हर किसी का कलेजा फट जाएगा।

Dhurandhar 2 Actor Real Life Shocking Story: धुरंधर: द रिवेंज से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिल्म में एक छोटा रोल निभाने वाले एक्टर, जो आखिरी सीन में ऑटो-रिक्शा ड्राइवर का किरदार निभाते हैं- ने खुलासा किया कि वह अभी तक अपनी ही फिल्म सिनेमाघर में नहीं देख पाए हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में जब इस कलाकार से पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म देखी है, इस पर उन्होंने सीधा जवाब दिया, “मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। टिकट करीब ₹500 हैं। इसलिए मैं इसे देखने नहीं जा पाया।”

बच्चों की जिद और पिता की मजबूरी

जब रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या उनके बच्चों ने फिल्म देखने की जिद नहीं की, वो भी तब जब उस मूवी में खुद उनके पिता ने काम किया है, इस पर उन्होंने कहा, “हां, बच्चों ने जिद की थी। लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि हम पांच लोग हैं और फिल्म देखने में करीब ₹2,500 खर्च होंगे। ₹2,500 तो हम पूरे महीने में बचा पाते हैं, इसलिए मैं उन्हें फिल्म दिखाने नहीं ले जा सका।” उन्होंने आगे कहा, मैंने बच्चों से वादा किया है कि कुछ समय बाद जब हालात बेहतर होंगे, तब वे पूरे परिवार के साथ फिल्म जरूर देखेंगे। एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी तरफ इस छोटे कलाकार की कहानी यह दिखाती है कि इंडस्ट्री में काम करने वाले हर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति एक जैसी नहीं होती। यह घटना दर्शाती है कि फिल्म की चमक-दमक के पीछे कई ऐसी सच्चाइयां भी छिपी होती हैं, जो अक्सर सामने नहीं आतीं।

धुरंधर 2 की कहानी और स्टार कास्ट

'धुरंधर 2' में एक अंडरकवर भारतीय इंटेलिजेंस एजेंट की कहानी दिखाई गई है, जो इंसाफ के लिए खतरनाक मिशन को अंजाम देता है। फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। इसमें रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। सिर्फ 4 दिनों में ही इसने दुनियाभर में ₹600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने 6 दिन में भारत में कुल लगभग 536.69 करोड़ रुपए (दोपहर 3 बजे तक) का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके हिंदी वर्जन की कमाई लगभग 519 करोड़ रुपए से ज्यादा हुई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'डायरेक्टर ने गलत तरीके से छुआ, घरवाले पैसों के लिए...', दर्द बयां कर रो पड़ी 'वायरल गर्ल' मोनालिसा
Badshah की सीक्रेट शादी? जानें दुल्हन Isha Rikhi से उम्र में कितने साल बड़े हैं रैपर