
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर मार्केट में जमकर बज बना हुआ है। दोनों ही फिल्मों का क्रेज फैन्स में जबरदस्त है और इन्हें देखने का बेताबी से इंतजार कर रहे है। इसी बीच ताजा जानकारी की मानें तो दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग नॉर्थ अमेरिका शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आए है, वो काफी चौंकाने वाले है। आइए, जानते हैं प्री-सेल में कौन सी फिल्म आगे चल रही है और कितनी बुकिंग हुई है।
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, खासकर पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद। हालांकि, इसकी टक्कर यश की फिल्म टॉक्सिक से रही है और ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बेहतर प्रदर्शन करती है। वैसे इंडियन सिनेमा में चल रहे बज की बात करें तो घरेलू स्तर पर टॉक्सिक का ही बोलबाला ज्यादा नजर आ रहा है। हालांकि, अमेरिकी बाजार में स्थिति थोड़ी अलग है। यहां स्पाई एक्शन सीक्वल धुरंधर 2 अपनी स्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है, वहीं गीतू मोहनदास की कन्नड़ पीरियड गैंगस्टर ड्रामा धीरे-धीरे पॉपुलैरिटी हासिल कर रही है। उत्तरी अमेरिकी के बाजार में धुरंधर 2 को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वेंकी बॉक्स ऑफिस के ताजा अपडेट की मानें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग 33.7 हजार डॉलर तक पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटों में ही बिक्री में 159% की वृद्धि हुई है, साथ ही शो की संख्या भी बढ़कर 209 हो गई है। बता दें कि अब तक अमेरिका में 151 स्थानों पर 19,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। प्रीमियर में अभी 17 दिन बाकी हैं और फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि फिल्म की प्री-सेल्स ब्लॉकबस्टर लेवल की होगी। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दमदार कलाकारों से सजी ये फिल्म टॉक्सिक के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने के बावजूद अपनी रफ्तार बरकरार रखते हुए मजबूत स्थिति में दिख रही है।
ये भी पढ़ें... यश की Toxic का धमाका, एडवांस में कमा डाले करोड़ों-मास्टर प्लान से हुआ इतना फायदा
यश की फिल्म टॉक्सिक ने अमेरिका के 81 सिनेमाघरों से 36,000 अमेरिकी डॉलर की प्री-सेल दर्ज की है। 122 शो तक पहुंचने के साथ फिल्म ने पिछले 24 घंटों में मामूली वृद्धि दर्ज की है। अमेरिकी बाजार में अब तक लगभग 189 टिकट बिक चुके हैं। फिल्म अभी भी विदेशों में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की प्रोसेस में हैं। हालांकि, केजीएफ चैप्टर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद यश की वापसी से फिल्म को काफी हाइप मिल सकती है। रिलीज में अभी 17 दिन बचे हैं, इसलिए कलेक्शन में तेजी आने के लिए अभी काफी समय है। फिलहाल, रणवीर सिंह और उनकी टीम उत्तरी अमेरिका में सबसे आगे चल रही है। दोनों फिल्मों के शो की संख्या में भी काफी अंतर है, लेकिन जानकारों को उम्मीद है कि गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ये फिल्म अतिरिक्त शो शुरू होने के साथ ही रफ्तार पकड़ेगी। वेंकी बॉक्स ऑफिस के एक ट्वीट के हिसाब से धुरंधर 2 अपनी रिलीज से 16 दिन पहले ही जबरदस्त रफ्तार बनाए हुए है और हिंदी प्रीमियर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने की ओर बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने 3,932 टिकटों की बिक्री से 67,112 अमेरिकी डॉलर कमाए। इसके साथ ही धुरंधर 2 की एडवांस बिक्री अब 100,000 अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो टॉक्सिक साउथ इंडिया में अधिक स्क्रीन मिलने के कारण दबदबा बना सकती है।
ये भी पढ़ें... होली खेलने का नहीं मूड तो OTT पर देखें ये 7 फिल्म, एक्शन-रोमांस का मिलेगा डबल डोज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।