Dhurandhar 2: बॉलीवुड की 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म बनी धुरंधर 2, तोड़ा 'गदर 2' का रिकॉर्ड

Published : Mar 25, 2026, 07:04 PM IST
Dhurandhar 2 Becomes Bollywood 5th Highest Grossing Film

सार

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 6 दिनों में फिल्म ने 592 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और ‘सुपर-हिट’ बन गई है। इसने पहले मंगलवार का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सनी देओल की ‘गदर 2’ को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही धुरंधर 2 बॉलीवुड की 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म भी बन गई है। 

Dhurandhar 2 Breaks Gadar 2 Record: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। बिना किसी छुट्टी या टिकट डिस्काउंट के भी यह फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। डायरेक्टर आदित्य धर की इस स्पाई एक्शन थ्रिलर को ऑफिशियली ‘सुपरहिट’ घोषित कर दिया गया है। इतना ही नहीं, यह मूवी सिर्फ 6 दिन में बॉलीवुड की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

Dhurandhar 2 Day 6 Collection: वीकडेज में भी धमाकेदार कमाई

अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन लगभग 60 करोड़ रुपये नेट की कमाई की है। यह कमाई हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सभी भाषाओं को मिलाकर है। बिना किसी ऑफर के, एक सामान्य कामकाजी दिन पर इतनी बड़ी कमाई करना फिल्म की पॉपुलैरिटी को दिखाता है।

Gadar 2 का रिकॉर्ड तोड़ा

धुरंधर 2 ने Gadar 2 (55.40 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले मंगलवार की सबसे ज्यादा कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया। फिल्म ने पहले सोमवार को भी शानदार पकड़ बनाए रखी और 66.1 करोड़ की कमाई की। अब तक भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 592.10 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म का बजट करीब 225 करोड़ बताया जा रहा है। सिर्फ 6 दिनों में ही इसने 163.15% का जबरदस्त रिटर्न देकर ‘सुपर-हिट’ का दर्जा हासिल कर लिया है। यह 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है।

धुरंधर 2 : डे-वाइज बॉक्सऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट)

  • पहला दिन : 145 करोड़ (पेड प्रीव्यू सहित)
  • दूसरा दिन: 83 करोड़
  • तीसरा दिन: 117 करोड़
  • चौथा दिन: 121 करोड़
  • पांचवा दिन: 66.1 करोड़
  • छठा दिन: 60 करोड़
  • कुल: 592.1 करोड़

टॉप-10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्में (India Net)

धुरंधर – 894.49 करोड़

जवान – 640.42 करोड़

स्त्री 2 – 627.5 करोड़

छावा – 615.39 करोड़

धुरंधर 2 – 592.1 करोड़ (6 दिन)

एनिमल – 554 करोड़

पठान – 543.22 करोड़

गदर 2 – 525.5 करोड़

दंगल – 387.39 करोड़

बॉर्डर 2 – 362.76 करोड़

धुरंधर 2 बॉक्सऑफिस (Day 6)

  • बजट: 225 करोड़
  • भारत नेट कलेक्शन: 592.1 करोड़
  • मुनाफा (ROI): 367.1 करोड़
  • भारत ग्रॉस: 698.67 करोड़

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

अभिषेक बच्चन का मस्कुलर लुक देख हर कोई हैरान, जानें किस फिल्म के लिए पसीना बहा रहा एक्टर
Meri Zindagi Hai Tu: भारत में कहां और कैसे देखें पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस का रोमांटिक ड्रामा