रणवीर सिंह की धुरंधर 2 धमाका कर रही है। फिल्म हर दिन कमाई में नए रिकॉर्ड बना रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1255.44 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बता दें कि मूवी की रिलीज को 10 दिन पूरे हो गए हैं। आइए, जानते हैं इसकी हर दिन की कमाई…
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का जलवा हर तरफ देखने को मिल रहा। फिल्म इंडस्ट्री में बस हर कोई इसी मूवी का जिक्र कर रहा है। डायरेक्टर आदित्य धर की ये फिल्म इंडिया के साथ ग्लोबल लेवल पर भी गदर मचा रही है।
27
धुरंधर 2 का पहले दिन का कलेक्शन
19 मार्च को फिल्म धुरंधर 2 रिलीज हुई थी। वहीं, 18 मार्च को इसका पेड प्रीव्यू शो हुआ था। इस शो से रणवीर सिंह की फिल्म ने 43 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 102.55 करोड़ का बिजनेस किया था।
धुरंधर 2 ने शानदार ओपनिंग की। वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और इसने 80.72 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला। इसने 113 करोड़ कमाए।
47
धुरंधर 2 ने चौथे दिन की सबसे ज्यादा कमाई
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज के 10 दिन में सबसे ज्यादा कमाई चौथे दिन की। इसका कलेक्शन 114.85 करोड़ रहा। वहीं, पांचवें दिन इसने 65 करोड़ का बिजनेस किया।
57
धुरंधर 2 की आखिरी 5 दिन की कमाई
फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के 10 दिन में आखिरी 5 दिनों में भी तगड़ा बिजनेस किया। इसने छठे दिन 56.60 करोड़, 7वें दिन 48.75 करोड़, 8वें दिन 49.70 करोड़, 9वें दिन 41.75 करोड़ और 10वें दिन 62.85 करोड़ का कारोबार किया।
67
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धुरंधर 2 की रिलीज को 10 दिन हो गए हैं। फिल्म अभी तक इंडिया में ग्रॉस 930.44 करोड़ कमा लिए है। इसका नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ हो गया है। इसका ओवरसीज कलेक्शन 325 करोड़ पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड इसने 1255.44 करोड़ कमा लिए हैं।
77
धुरंधर 2 स्टार कास्ट
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, आर माधवन, दानिश पोद्दार, गौरव गेरा आदि लीड रोल में हैं। इसके प्रोड्यूसर आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे हैं। फिल्म को जियो स्टूडियो और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। ये फि्ल्म 229 मिनट की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।