Dhurandhar 2 Collection Day 12: 11 दिन सुनामी के बाद धीमी हुई 'धुरंधर 2', जानिए 12वें दिन की कमाई

Published : Mar 30, 2026, 02:13 PM ISTUpdated : Mar 30, 2026, 10:29 PM IST

धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन तक सुनामी बनकर छाई। लेकिन 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को इसकी कमाई में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, इसकी वजह सोमवार का एक नॉन हॉलिडे दिन हो सकती है। जानिए 'धुरंधर 2' की 12वें दिन की कमाई...

PREV
15
Dhurandhar 2 ने 12वें दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'धुरंधर 2' ने 12वें दिन यानी रिलीज के बाद दूसरे सोमवार को लगभग 25.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म के हिंदी वर्जन ने लगभग 23.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। बाकी की कमाई फिल्म के चार अन्य भाषाई (तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम) वर्जनों से हुई है। 

25
'धुरंधर 2' का कुल कलेक्शन कितना हुआ?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर द रिवेंज' ने 12 दिन में लगभग 872.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। अगर अकेले हिंदी वर्जन की बात करें तो यह कमाई तकीबन 836 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है। 

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Sunday Collection में नं. 1 से चूकी, टॉप 5 की लिस्ट में किस फिल्म से पीछे

35
सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बनने की ओर बढ़ रही 'धुरंधर 2'

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते रणवीर सिंह की यह फिल्म यह मुकाम हासिल कर लेगी। अभी पहले नंबर पर रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' है, जिसने लाइफटाइम 895.96 करोड़ रुपए कमाए थे। यह ‘धुरंधर द रिवेंज’ का पहला पार्ट है, जो 2025 में रिलीज हुआ था। 

45
'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ दूसरी सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बनी 'धुरंधर 2'

अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का हिंदी वर्जन अभी तक हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में 830.10 करोड़ रुपए की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर थी। लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने इसे तीसरे स्थान पर खिसका कर दूसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया है। वहीं, माना जा रहा है कि पहले नंबर पर मौजूद ‘धुरंधर’ को पछाड़ने में भी इसे ज्यादा समय नहीं लगेगा। 

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 की यालिना जमाली पहले कर चुकीं ये 19 फ़िल्में, एक सलमान खान तो 2 ऐश्वर्या राय के साथ

55
क्या वर्ल्डवाइड सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बनेगी 'धुरंधर 2'?

'धुरंधर 2' दुनियाभर 1,392.23 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। फिल्म ने भारत में ग्रॉस 1,042.23 करोड़ रुपए और ओवरसीज में ग्रॉस 350 करोड़ रुपए कमाए हैं।  दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्मों में यह चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इससे आगे अब सिर्फ तीन फ़िल्में 'पुष्पा 2 : द रूल', 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' और 'दंगल' भर हैं, जिका वर्ल्डवाइड कलेक्शन क्रमशः ₹1,742.10 करोड़ रुपए, 1,788.06 करोड़ रुपए और 2,070.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories