OTT Release This Week: 3 फ़िल्में, 5 वेब सीरीज, Netflix से Prime Video तक इस हफ्ते क्या कहां देखें

Published : Mar 30, 2026, 12:39 PM IST

New Movies And Series On OTT This Week: 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज होने जा रही हैं। इस लिस्ट में स्पाय एक्शन-कॉमेडी से लेकर रोमांटिक ड्रामा और कोर्टरूम कॉमेडी तक हर तरह का कंटेंट शामिल है।

PREV
16
1. Happy Patel: Khatarnak Jasoos (हिंदी फिल्म)
  • OTT पर कब देखें : 1 अप्रैल 2026)
  • OTT पर कहां देखें : Netflix
  • स्टार कास्ट: मिथिला पालकर, मोना सिंह, शारिब हाशमी, सृष्टि तावड़े
  • जॉनर: स्पाय एक्शन-कॉमेडी

कहानी: फिल्म में वीर दास एक ब्रिटिश जासूस के रोल में हैं, जिसे गोवा में एक मिशन पर भेजा जाता है। लेकिन यह मिशन जल्द ही मजेदार और अनपेक्षित घटनाओं में बदल जाता है।

26
2. Vadh 2 (हिंदी फिल्म)
  • OTT पर कब देखें : 3 अप्रैल 2026
  • OTT पर कहां देखें : Netflix
  • स्टार कास्ट : संजय मिश्रा और नीना गुप्ता
  • जॉनर: क्राइम-सस्पेंस थ्रिलर

कहानी: यह कहानी एक जेल गार्ड शंभूनाथ मिश्रा (Sanjay Mishra) और कैदी मंजू सिंह (Neena Gupta) के बीच बने अनोखे रिश्ते पर आधारित है।कहानी तब मोड़ लेती है जब एक खतरनाक कैदी अचानक गायब हो जाता है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Sunday Collection में नं. 1 से चूकी, टॉप 5 की लिस्ट में किस फिल्म से पीछे

36
3. Sitaare Zameen Par (हिंदी फिल्म)
  • OTT पर कब देखें : 3 अप्रैल 2026
  • OTT पर कहां देखें :SonyLIV
  • स्टार कास्ट: आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा
  • जॉनर: स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा

कहानी: एक अजीब स्वभाव वाला बास्केटबॉल कोच सामुदायिक सेवा के तहत न्यूरोडाइवर्जेंट खिलाड़ियों की टीम को ट्रेन करता है। इस सफर में वह खुद भी बहुत कुछ सीखता है।

46
4. Maa Ka Sum (हिंदी वेब सीरीज)
  • OTT पर कब देखें : 3 अप्रैल 2026
  • OTT पर कहां देखें :अमेज़न प्राइम वीडियो
  • स्टार कास्ट: मोना सिंह, मिहिर आहूजा, अंगीरा धर
  • जॉनर: कॉमेडी-ड्रामा

कहानी: एक 19 साल का होशियार लड़का अपनी मां के लिए परफेक्ट पार्टनर ढूंढने के लिए मैथ्स का सहारा लेता है। लेकिन जल्द ही उसे एहसास होता है कि रिश्ते और प्यार किसी फॉर्मूला से नहीं चलते।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 की यालिना जमाली पहले कर चुकीं ये 19 फ़िल्में, एक सलमान खान तो 2 ऐश्वर्या राय के साथ

56
5. Maamla Legal Hai Season 2 (हिंदी वेब सीरीज)
  • OTT पर कब देखें : 3 अप्रैल 2026
  • OTT पर कहां देखें : Netflix
  • स्टार कास्ट: रवि किशन, निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल
  • जॉनर: कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा

कहानी: यह सीरीज़ पटपड़गंज जिला अदालत के स्टाफ के इर्द-गिर्द घूमती है। हर एपिसोड में अलग-अलग केस और उनसे जुड़े मजेदार और दिलचस्प हालात दिखाए जाते हैं।

66
ये 4 वेब सीरीज भी इस हफ्ते आ रहीं : -

6. XO, Kitty Season 3 (कोरियन वेब सीरीज)

  • OTT पर कब देखें : 2 अप्रैल 2026)
  • OTT पर कहां देखें : Netflix
  • जॉनर: रोमांटिक ड्रामेडी

कहानी: सीजन 3 में किटी (Anna Cathcart) की कहानी आगे बढ़ती है। वह सियोल के कोरियन इंडिपेंडेंट स्कूल में वापस आती है और अपनी पढ़ाई, दोस्ती और लव लाइफ के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती है।

7. Bloodhounds Season 2 (कोरियन वेब सीरीज)

  • OTT पर कब देखें : 3 अप्रैल 2026
  • OTT पर कहां देखें : Netflix
  • जॉनर: एक्शन, क्राइम

कहानी: दूसरे सीजन में गॉन-वू और वू-जिन एक बार फिर साथ आते हैं। इस बार उनका सामना एक गैरकानूनी बॉक्सिंग लीग सिंडिकेट से होता है।

8. High Tides Season 3 / Knokke Off (बेल्जियम वेब सीरीज)

  • OTT पर कब देखें : 3 अप्रैल 2026
  • OTT पर कहां देखें : Netflix
  • जॉनर: ड्रामा

कहानी: यह इस सीरीज़ का आखिरी सीजन है। लुईस कई महीनों के बाद नॉक्के लौटती है, लेकिन हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और उसे अब कठिन फैसले लेने पड़ते हैं।

9. Your Friends & Neighbors Season 2 (अमेरिकन वेब सीरीज)

  • OTT पर कब देखें : 3 अप्रैल 2026
  • OTT पर कहां देखें :Apple TV
  • जॉनर: डार्क कॉमेडी क्राइम ड्रामा

कहानी: कोप (Jon Hamm) एक हेज फंड मैनेजर है, जो नौकरी खोने के बाद अपनी लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए अपने ही पड़ोसियों से चोरी करने लगता है। लेकिन यह फैसला उसे एक जटिल स्थिति में डाल देता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories