रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की हालत अब बॉक्स ऑफिस पर खस्ता नजर आ रही है। फिल्म की अपने तीसरे वीकेंड पर कमाई में भारी गिरावट दर्ज दी जा रही है। डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म की रिलीज को 20 दिन हो गए हैं। इसका 20वें दिन का कलेक्शन काफी चौंकाने वाला है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की कमाई में पिछले 1-2 दिन से गिरावट दिखने को मिल रही है। फिल्म अपने तीसरे वीक में पहुंच गई और इसका 20वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। बता दें कि सोमवार के मुकाबले यानी 19वें दिन की तुलना में 20 दिन यानी मंगलवार को इसकी कमाई कम हुई है।
26
धुरंधर 2 का 20वें दिन का कलेक्शन
धुरंधर 2 ने अपने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.52 करोड़ का बिजनेस किया। जबकि इसने 19वें दिन 10 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म ने इंडिया में नेट 1030.29 करोड़ कमा लिए है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 1233.41 पहुंच गया है।
धुरंधर 2 ने के तीसरे वीक का कलेक्शन देखे तो इसने 16वें दिन 21.55 करोड़ कमाए कमाए थे। 17वें दिन 25.65 करोड़, 18वें दिन 28.75 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, 19वें दिन कमाई में भयानक गिरावट आई और ये 10 करोड़ ही कमा पाई। वहीं, 20वें दिन 6.52 करोड़ कमाए। पहले वीक इसने 674.17 करोड़ और दूसरे वीक 263.65 करोड़ कमाए थे।
46
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कमाई
धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया है। फिल्म ने अभी तक 1625.72 करोड़ का तगड़ा बिजनेस कर लिया था। बता दें कि ये इंडियन सिनेमा की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म जल्दी ही वर्ल्डवाइड सबसे कमाऊ फिल्म बन जाएगी।
56
धुरंधर 2 तोड़ेगी पुष्पा 2 का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म है। इसने ग्लोबल लेवल पर 1742.10 करोड़ कमाए थे। जानकारों का कहना है कि धुरंधर 2 कमाई के मामले में थोड़ा और जोर मार ले ये पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसके बाद इसका अगला टारगेट बाहुबली 2 (1788.06 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ना होगा।
66
धुरंधर 2 के बारे में
धुरंधर: द रिवेंज एक स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण लोकेश धर, आदित्य धर और ज्योति देशपांडे ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है। ये 2025 में आई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।